
नवरात्रि का पर्व जप तप और ध्यान एवम साधना का पर्व है, अपने बच्चो को संस्कारवान बनाए, डा. हरिकृष्ण गंजीर,
बालोद, गुरुर, जिले के गुरुर तहसील क्षेत्र के ग्राम हसदा में नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर तृतीय दिवस पर जस गीत का आयोजन किया गया था जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी चिकित्सा संघ रायपुर अध्यक्षता डॉ लीलाराम बनपेला अध्यक्ष निजी चिकित्सा संघ गुरुर विशेष अतिथि डॉनारद राम साहू पूर्व अध्यक्ष निजी चिकित्सा संघ गुरुर डॉ देवा साहू उपाध्यक्ष निजी चिकित्सा संघ गुरुर डॉ डामन लाल साहू सदस्य निजी चिकित्सक संघ गुरुर के कर कमल से संपन्न हुआ इस अवसर पर आयोजक समितियां द्वारा जोर-शोर से स्वागत सम्मान किया गया उद्बोधन डॉ गंजीर ने कहा नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी जनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं हर व्यक्ति को जप तप ध्यान साधना करना चाहिए इसका जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं ग्राम हसदा की युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और अपने-अपने मां-बाप का सेवा करना चाहिए तब हम एक अच्छा व्यक्ति बनेंगे और अपने-अपने बच्चों को अच्छे से संस्कार और शिक्षा दे ताकि आपके बच्चे एक अच्छा व्यक्ति बन सकेअध्यक्षता डॉ लीलाराम बनपेला जी ने कहा हिंदू रीति रिवाज के तहत गुरु बनाना चाहिए और अपने गुरु माता-पिता का सम्मान करना चाहिए तब हमारे जीवन सफल हो सकता है और सभी अतिथियों ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नवदुर्गा का वर्णन करते हुए अपने-अपने बात रखें और इस अवसर पर उपस्थित थे आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गण ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गण ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त पंचगण एवं ग्राम की माताएं एवं वरिष्ठिजन एवं प्यारे प्यारे बच्चेउपस्थित थे।






