hindmedianews
Breaking News
अन्य

घर में हे नाग देव…. भिंभोरा पूजे ल जाए…* *कलेक्टर की पहल पर पलिता लगता हुआ विभाग..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छग/धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में जिला को स्वच्छ और सुंदर बनाने अनेकों पहल कलेक्टर के निर्देशन में हो रहा है लेकीन वहीं कुछ विभाग कलेक्टर की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।

जिसे लेकर छत्तीसगढ़ी में प्रचलित कहावत

घर में हे नाग देव…. भिंभोरा पूजे ल जाए…

अर्थात् घर में आए हुए नाग की पूजा न करके नाग के बिल की पूजा करने जाता है। इस कहावत का प्रयोग ऐसे लोगों के लिए होता है, जो अवसर का लाभ न उठाकर अच्छे अवसर की प्रतीक्षा करते हैं, ।

कुछ ऐसा ही किस्सा जिला मुख्यालय के विभागों में देखने को मिल रहा है

धमतरी जिला में 16 फरवरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले की पहचान रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल डेम) को स्वच्छ-सुंदर बनाने और प्लास्टिक मुक्त करने मुहिम शुरू की है। इस अभियान के तहत् गंगरेल डेम के रेस्ट हाऊस परिसर, पार्किंग स्थल, पार्किंग स्थल मंदिर परिसर, अंगारमोती मंदिर के पीछे, अंगारमोती मंदिर के मेनगेट, बरदिहा रेस्ट हाऊस, अंगारमोती मंदिर के नीचे जाने वाला रास्ता, हनुमान प्रतिमा के आसपास सहित अन्य स्थलों की सफाई कर प्लास्टिक निर्मित पॉलीथीन, बोतलो आदि की सफाई की गई।

इस मुहिम में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, रेडक्रास वालेंटियरर्स, एनएसएस, स्कूली बच्चों, ग्रीन आर्मी, स्वच्छता दीदी सहित अधिकारी-कर्मचारियों को 16 फरवरी सुबह 7 बजे गंगरेल रेस्ट हाऊस में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह पर सफल अयोजन किया गया। जिस पर 29 संस्थाओं के हजारों लोगों ने निस्वार्थ भाव से अपना श्रम दान किया था।

 

इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर 17 फरवरी को आबकारी विभाग और शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा धमतरी जिले की सभी देशी विदेशी शराब दुकान के आसपास पास लगभग एक किलोमीटर के दायरे में बिखरे हुए प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, खाली पानी पाउच आदि की साफ सफाई की गयी |

वहीं कलेक्टर के मंशा विपरीत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ही कलेक्टर की पहल को पलिता लगाते नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें पूरा मामला धमतरी जिला मुख्यालय कंपोजिट बिल्डिंग परिसर का है जहां ख़राब ट्यूब लाइट बल्ब को परिसर में ही फेंक दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ी जनहानी की आशंका है। इसके अलावा सरकारी विभागीय वाहन का पार्किंग भी इसी परीसर में होता है जिससे वाहनों को भी क्षति पहुंचा सकती है।

इस मामले को लेकर समाजसेवी संस्थाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है कि एक तरफ ज़िला के मुखिया धमतरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने अनेकों पहल के लिए भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अधिनस्त विभागीय कर्मचारी ही जिला मुख्यालय कंपोजिट बिल्डिंग परिसर को कूड़ा और ठोस अपशिष्ट को खुले में फेंक कर जनहानी की बाट जोह रहे हैं।

बहरहाल देखना होगा मामले में जागरूक और सक्रिय जिला मुखिया सम्बन्धित विभाग/कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करते हैं..?.?.??.?.

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

थाना पंडरिया में आयोजित की गई नयी कानून नीति पर प्रचार प्रसार सह जन चर्चा, सराहनीय रहा

hindmedianews

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने किया तालाबो की सफाई*

Chunesh Sahu

बिग ब्रेकिंग….. कांग्रेस की पहली सूची जारी… देखिए लिस्ट

Chunesh Sahu

सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ* राज्य सरकार के निर्देश पर हो रही हैं, प्रदेश में खरीदी,

Chunesh Sahu

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने, नाम निर्देशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Chunesh Sahu

स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में हुआ वैक्सिनेशन..

Chunesh Sahu