hindmedianews
Breaking News
अन्य

संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने जनपद व नगर पंचायत के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि, जानिए कौन हैं, वह प्रतिनिधि

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने जनपद व नगर पंचायत के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि, जानिए कौन हैं, वह प्रतिनिधि,

बालोद/गुरुर/। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने नगर पंचायत गुरुर एवं जनपद पंचायत गुरुर में सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधित्व एवं कार्यों की समीक्षा हेतु 2 वरिष्ठ कांग्रेसियों की नियुक्ति अपने प्रतिनिधि के रूप में की है।

कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय एवं ग्राम डांडेसरा निवासी टोमन साहू को जनपद पंचायत गुरूर का एवं नगर पंचायत गुरुर में गुरुर निवासी डॉ ओंकार महमल्ला को विधायक ने अपना प्रतिनिधि बनाया है।

बता दे की जनपद पंचायत गुरुर के नवनियुक्त प्रतिनिधि टोमन साहू पूर्व में तहसील साहू समाज के अध्यक्ष, तथा साहू समाज के वरिष्ठ के अलावा शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसी तरह डॉ. ओंकार महमल्ला भी साहू समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

*विधायक का माना आभार*

विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति के बाद दोनों प्रतिनिधियों ने विधायक संगीता सिन्हा के निवास पर जाकर आभार माना, वही विधायक संगीता सिन्हा ने दोनों प्रतिनिधियों को मुंह मीठा कराकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान भी किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने कहा कि क्षेत्र की उत्कृष्ट एवं लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा द्वारा सभी विभागों की समीक्षा तथा विभागीय कार्यों में सहभागिता हेतु कार्यकर्ताओं को इस तरह जिम्मेदारियां दी जा रही है ताकि क्षेत्र वासियों को समय पर मदद मिल सके एवं उन्हें किसी प्रकार से परेशानियों का सामना न करना पड़े।

*कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*

जनपद एवं नगर पंचायत में प्रतिनिधियों की नियुक्ति के बाद पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जनपद पंचायत गुरुर के अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे, जनपद पंचायत गुरुर के उपाध्यक्ष तोषण साहू, कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, सचिव यानेश साहू, महामंत्री सादिक अली, संयुक्त महामंत्री सुमित राजा राजपूत, कांग्रेस के वरिष्ठ डॉ. किशोर साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ जितेंद्र यादव, भगवान दास, ओम प्रकाश साहू, विवेकानंद, खिलेश्वर केहरी, चितेश साहू, तीर्थंशंकर, मोनू ठाकुर, रूपराम साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

गीता गीता ग्रंथ पूजन वार्षिक सम्मेलन कोसरिया यादव समाज  सर्किल मोहदीपाठ जिला =बालोद छत्तीसगढ़ 

Chunesh Sahu

*कुम्हार समाज के लिए मिली 25 इलेक्ट्रिक चाक मशीनें, श्री विशु चक्रधारी की पहल पर मंत्री खुशवंत साहेब ने दी स्वीकृति*

Chunesh Sahu

*मोहारा में जोन स्तर खेल हुआ सम्पन्न * छत्तीसगढ़ ऑलंपिक की धूम. ग्रामीणों मे उत्साह… 

Chunesh Sahu

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत राजीव युवा मितान क्लब खरेंगा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Chunesh Sahu

*केंद्रीय बजट 2026: “आम आदमी की आकांक्षाओं का बजट”, मध्यम वर्ग को टैक्स से बड़ी राहत और ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से संवरेगा हमारा नगर – प्रमोद जैन*

Chunesh Sahu

आयुष्मान कार्ड से जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 38 करोड़ रूपये से अधिक का मिला निःशुल्क इलाज

Chunesh Sahu