hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर बने स्वास्थ्य कर्मी के आरोप पर हुई कलेक्टर से शिकायत 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : जिले की स्वास्थ्य विभाग का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। यू तो स्वास्थ्य विभाग नित नए नए विवादों के लिए सुर्खियों में रहता है। हालिया मामला दिव्यांगों के लिए आरक्षित श्रेणी में विशेष भर्ती अभियान के तहत नियुक्त कर्मचारी के दिव्यांगता की जांच सत्यापन को लेकर कलेक्टर को हुई शिकायत का है।

बता दें सीएमएचओ ने दिव्यांगों के लिए आरक्षित श्रेणी में विशेष भर्ती अभियान के तहत श्री श्रवण बाधित दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर अजय कुमार देवांगन की नियुक्ति सहायक ग्रेड 3 के पद पर की है। नियुक्ति आदेश के नियम शर्तो की कंडिका 11 में आवेदकों को अपनी दिव्यांगता का स्थाई जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पात्र होना है। अजय कुमार देवांगन का दिव्यांग प्रमाण पत्र अस्थाई है जिसकी वैधता दिनांक 13/08/18 को समाप्त हो गई है। बता दें कि संचालक स्वास्थ्य के आदेश अनुसार बिलासपुर के कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद महाजन के द्वारा बनाये गए श्रवण बाधित दिव्यांग प्रमाण पत्रों की दिव्यांगता का जांच सत्यापन कराया जाना है। अजय कुमार देवांगन के दिव्यांग प्रमाण पत्र को भी बिलासपुर के उक्त चिकित्सक ने बनाया है। ऐसे में सीएमएचओ की भूमिका पर उंगली उठना लाजिमी है। सवाल खड़े होता है की आखिर नियुक्ति के समय जब अजय कुमार देवांगन के पास स्थाई प्रमाण पत्र नही था तो नियुक्ति के लिए पात्र कैसे हुआ? सीएमएचओ ने स्थाई प्रमाण पत्र के बिना नियुक्ति कैसे दे दी ? स्थाई प्रमाण पत्र जमा करने कर्मचारी को नोटिस क्यों नहीं दिया गया ? संज्ञान में आने के बाद भी कर्मचारी को उसके दिव्यांगता का सत्यापन के लिए सम्भागीय बोर्ड क्यों नही भेजा गया ? बहरहाल इसका सही खुलासा तो विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

शिकायत कर्ता ने कलेक्टर कबीरधाम को शिकायत आवेदन पत्र देकर अजय कुमार देवांगन के दिव्यांगता का सम्भागीय मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने तथा नियुक्ति आदेश के नियम शर्त अनुसार स्थाई जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने लिखा है। अब देखना होगा की दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित सीटों पर विशेष भर्ती अभियान जैसे गम्भीर विषय की शिकायत पर कितनी जल्दी कार्यवाही होती है।

संबंधित पोस्ट

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 15 जुलाई को, दो केन्द्र स्थापित धमतरी, 07 जुलाई 2021/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन गुरूवार 15 जुलाई को सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 के बीच किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसके लिए शहर में दो परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पहला केन्द्र मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल धमतरी में स्थापित किया गया है जहां 189 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनका रोल नंबर 2101 से 2289 के बीच है, जबकि दूसरे केन्द्र सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटकेशर में 200 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनका रोल नंबर 2290 से 2489 के बीच है। संबंधित संस्था के प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है।

hindmedianews

वन मंडल अधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में हो रहा वनों का सुरक्षा:आग व कटाई पर अंकुश 

hindmedianews

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

hindmedianews

*शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अचौद में नवीन युवा मित्र समिति एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित “लोक कला महोत्सव” कार्यक्रम में

Chunesh Sahu

अज़ीम प्रेमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा बाल शोध मेला, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने लगाया स्टॉल

Chunesh Sahu

पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी को मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

aakashbanjare