hindmedianews
Breaking News
अन्य

10 सितंबर ओबीसी दिवस की तैयारी को लेकर बनी रणनीति  चेतन साखरे को जिला अध्यक्ष व राजेश साहू को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

आजादी के महज 25 दिनों के बाद महात्मा गांधी की आहवान पर राम लखन चंदापूरी और चूलहाई राम के नेतृत्व में ओबीसी आंदोलन की नीव रखी गई। उस समय में जातीय असमानता की बहुत बड़ी खाई थी। चूल्हाई राम जी ने समाज में समानता लाने और भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से सामूहिक भोज जैसे कार्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ने लगे जिसे देख सामंतियों को बरदाश्त नहीं हुआ और चूल्हाई राम के दोनों कान कटवा दिए। जवाब में उनके समर्थकों ने भी सामंतियों के इलाके को आग के हवाले कर दिया। यह 50 के दशक की बहुत बड़ी घटना थी। शहीद चूल्हाई राम साहू जी के शहादत के याद में लगातार 10 सितंबर को “ओबीसी दिवस” मानते आ रहे हैं। ओ.बी.सी. संयोजन समिति प्रदेश नेतृत्व में इस वर्ष बालोद जिले में यह कार्यक्रम आयोजित है। जिला धमतरी संगठन ने भी कुरूद के तहसील साहू समाज भवन में रविवार को बैठक कर ओबीसी दिवस की सफल संचालन के लिए रणनीति बनाई।

संस्थापक एड श्री शत्रुहन साहू जी के दिशा निर्देश में प्रदेश कार्य. अध्यक्ष टिकेश्वर साहू जी ने ग्राम मडेली निवासी चेतन साखरे जी को सम्मति से जिला अध्यक्ष का नया कार्यभार सौंपे। श्री चोवाराम साहू जी को धमतरी जिले के संरक्षक का दायित्व दिया गया है। राखी निवासी श्री राजेश साहू जी को कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष का नया दायित्व दिया गया है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री साखरे जी ने इस कार्यक्रम में जिलेवासियों से जन धन निवेदन करते हुए उपस्थिति की अपील किए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक शैलेंद्र कुमार साहू,अविनाश साहू ,लेकेश कुमार साहू ,कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सदानंद साहू ,आशीष साहू ,जीवन साहू, बुधराम साहू,मिलाप चन्द्राकर,डेरहू राम साहू,देवलाल साहू,लीलाराम साहू, कमल नारायण साहू,पूनारद साहू की उपस्तिथि रही।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

*राकेश मौर्या बने युकां के प्रदेश प्रवक्ता कार्यकर्ताओं ने दी बधाई* *शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार, प्रदेश सरकार की नीतिया युवा विरोधी :- राकेश मौर्या*

Chunesh Sahu

*थाना दुगली के कौहाबाहरा में 5 बोरी डीएपी. एवं 14 बोरी सुपर फास्फेट खाद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया दुगली पुलिस ने गिरफ्तार* *आरोपियों द्वारा लगभग खाद कीमती लगभग 32220/-रुपये का किया गया था चोरी*

Chunesh Sahu

जामड़ी पाटेश्वर धाम विवाद को लेकर सर्व आदिवासी समाज का कलेक्टोरेट घेराव, बैरिकेड तोड़ परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Sakshi Bansod

*पूर्व में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जप्त पिकअप वाहन निकला बेचा हुआ दुसरे पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर* *दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर चलाने पर धोखाधड़ी का अपराध पाये जाने से धारा 420,473 भादवि.के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

राशिफल 22 जुलाई: वृश्चिक राशिवाले ना करें निवेश, 3 राशियों के लिए शुभ है बुधवार

Admin

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

Chunesh Sahu