hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*ढ़बों में मटेरियल पहुंचाने की जिम्मेदारी सेल्समेन और गार्ड के कांधे पर…* *पहले करते शराब दुकानों में ही मिलाई…. फिर करते हैं ढाबा,खोमचे में सप्लाई…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी

धमतरी जिला में अवैध शराब तस्करी और मिलावट खोरी अपने चरम पर हैं और आबकारी विभाग है कि इनको श्रय देना में लगे हुए है।

जिला में देशी शराब में मिलावट और तस्करी का खेल धड़ल्ले से जारी है लेकिन आबकारी अमले को इन सब से कोई सरोकार नहीं है।

सूचना तो यह है कि जिला के शराब दुकान में ऐसे भी सेल्समेन नियुक्त है जो शराब दुकान में ही मिलावटखोरी के कृत्य को अंजाम देते हैं उसके बाद ढाबा, खोमचे में वितरण का कार्य गार्ड के कंधों पर सौप देते हैं ।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक एक देशी शराब में मिलावटी कर और अवैध खोमचे ढाबा में तस्करी करवा कर कर मोटी रकम कमाई कर रहे है जिसका कमिशन आला अफसर तक पहुंचा कर दे रहे हैं।

जागरूक व्यक्तियों का कहना है कि ताज़्जुब की बात है कि शराब दुकानों में सीसीटीवी स्थापित होने के बावजूद मिलावटखोरी के कृत्य को अंजाम देना और शराब दुकान के काउंटर में ही बेचना साथ ही ढाबा खोमचे में सप्लाई करना बगैर विभागीय सांठगांठ के संभव नहीं होगा, जरूर इनका मोटा कमिशन बड़े पद में बैठे अफसरों तक पहुंच रहा है यह अधिकारियों के मिलीभगत और शराब दुकानों में कार्य करने वाले लोगों बहुत बड़ा गैग और सिंडिकेट है जो इन कृत्यों को अंजाम देते है।

 

वहीं सूत्र तो यह भी बताते है कि अवैध शराब तस्करी, ढाबा में सप्लाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मी इनको संरक्षण देते हुए तस्कर के आगे पीछे रहते हैं जिससे कि ढाबा खोमचे तक बगैर अड़चन के सप्लाई करते हैं।

वहीं कुछ लोग तो यह भी कहते हैं यह नई बात नहीं है जब अवैध सप्लाई के दौरान गार्ड, सेल्समेन को सुरक्षा प्रदाय करना और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा का श्रय विभाग को ही जाता है,। सब बातों की जानकारी विभाग को है लेकिन विभाग कार्यवाही करने के बजाय इनको श्रय देने में लगे हुए है,।

 

मामले में कई गांव के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी की है लेकिन कार्यवाही करने के लिए आबकारी अमले के पैर नहीं उठ पाना सवालिया निशान है..?.?.?.?.

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जमात मंदिर में संस्कृति महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

hindmedianews

*किसानों की उन्नति,बेटियों की पढ़ाई, रोजगार, सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है – रंजना साहू* *समृद्ध और उन्नत छत्तीसगढ़ बनाने वाली मोदी की गारंटी है हमारा संकल्प पत्र – रंजना साहू*

Chunesh Sahu

जिले में वजन त्यौहार का आज से आगाज, नौनिहालों के पोषण स्तर की ली जा रही जानकारी ।

hindmedianews

विकास खंड स्तरीय प्राथमिक शिक्षकों का ब्लेंडेड मोड एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किया अन्याय : भावना बोहरा

hindmedianews

बीरेझर में ASI की सराहनीय पहल: बच्चों को जन्मदिन पर मिला न्योता भोजन और कॉपी-पेन

Chunesh Sahu