hindmedianews
Breaking News
अन्य

11 मार्च को ओबीसी संयोजन समिति सौंपेगी राज्यपाल को ज्ञापन 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आय की अधिकतम सीमा 1 लाख से बढ़ाकर ढाई लाख करने एवं आरक्षण संशोधन बिल 2022 को शीघ्र लागू करवाने सहित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

धमतरी। समिति के जिला प्रभारी समारू सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुधवार को ओ.बी.सी. (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों का गूगल मीटिंग शाम को 7 से 8 बजे के बीच संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आय की अधिकतम सीमा को 1 लाख से बढ़कर 6 लाख तक करने एवं आरक्षण संशोधन बिल 2022″ को लागू करवाने सहित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के नेतृत्व में दिनांक 11 मार्च 2024 दिन सोमवार को महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ को सौंपा जाएगा |

जिला अध्यक्ष चोवाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष षडानंद साहू ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवम न्याय पसंद लोगो से सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में अंबेडकर चौक रायपुर में इकठ्ठा होने की अपील की है। जहां से राजभवन पहुंचकर ओबीसी की समस्याओं की समाधान के लिए ज्ञापन दिया जायेगा।

जिला संगठन प्रभारी नेकराम और भीखम लाल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

 

 

संबंधित पोस्ट

ब्रेकिंग धमतरी: खदाननुमा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण…

Chunesh Sahu

Accident breaking *बस और ट्रक में भिडंत…. बस चालक को लगी गंभीर चोट…*

Chunesh Sahu

मजगांव सहित जिले के अन्य महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में होने वाली गतिविधियों का होगा लोकार्पण

hindmedianews

रवि पांडे के घर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय

Chunesh Sahu

*देऊर मंदिर गुरुर में भाजपा नेत्री संध्या साहू और अजेंद्र साहू ने माता रानी के दरबार में श्रृंगार समाग्री भेंट कर क्षेत्र के खुशहाली के लिए प्रार्थना की.. 

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न

hindmedianews