hindmedianews
Breaking News
अन्य

*महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनेंगी सशक्त – अवनेद्र साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार नें मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए बुधवार को कैबिनेट बैठक में ‘महतारी वंदन योजना’ को मंजूरी दी है । इससे हमारी माताएं- बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी l भाजपा के युवा नेता और जनपद सदस्य अवनेद्र साहू ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार आम जनता की सरकार है जो लगातार प्रत्येक स्तर के लोंगो के हित मे कार्य कर रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित कर सरकार ने महतारी वंदन योजना को लागू करने, तेंदूपत्ता संग्राहकों का परिश्रमिक बढ़ाने, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम में बदलाव समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।*

*श्री साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत घोषणा पत्र में शामिल योजना को मंजूरी दे दी है । इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी कि हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी । इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है । महिलाओं के साथ हुए लिंग भेद, असमानता और जागरूकता की कमी के चलते समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है । इसके साथ ही बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है ।g सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाले पारिश्रमिक को भी 4000 रुपए प्रति बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति बोरा करने का फैसला किया है ।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

इंटक के नव निर्वाचित ज़िला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति…. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव ने दी बधाई…

Chunesh Sahu

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

प्रबंध संचालक संदिग्ध:पंडरिया में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गरमाया शक्कर कारखाना विवाद, सोशल मीडिया से उठी विरोध की लहर, कांग्रेस करेगी सड़कों पर प्रदर्शन

hindmedianews

हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष का हमला, पर्यावरण और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान

Sakshi Bansod

*अयोध्या से आए भगवान राम का आमंत्रण अक्षत कलश को जिले से हवन पूजन कर शोभा यात्रा निकाल कर सभी विकासखंडो में किया गया वितरण*

Chunesh Sahu

Mass graves dug in Iran for coronavirus victims visible from space: Report

Admin