
छग / धमतरी _ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में इन दिनों आबकारी विभाग की मनमानी चरम पर है जहां विभागीय सांठगांठ और खुला मौन समर्थन के चलते देसी शराब दुकानों में मिलावट करने का गोरख धंधा धड़ल्ले से जारी है। वहीं यह पहली घटना नहीं है बल्कि ऐसे मिलाटी गोरखधंधा पिछले कई सालों से जारी है जिस पर विभाग द्वारा नकेल कसना मुश्किल हो गया है।
वहीं इस गोरख धंधा में संलिप्त अधिकारी सुपर वाइजर लाखों की अवैध शराब राजस्व की वसूली कर पदस्थ उच्च अधिकारी को बटवारा मिलने के कारण चुप्पी साधे हुए हैं जो कि ज़िम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर सवालिया निशान है।

आपको बता दें कि पूरा मामला धमतरी जिला के भखारा स्थित देशी शराब दुकान में आज आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम पहुंची और जांच करने के लिए प्लेन क्वार्टर की पांच पेटी शराब जब्त कर जांच करने के लिए ले गया बता दें कि इन दिनों देशी शराब दुकान में मिलने वाली प्लेन शराब की क्वार्टर,अद्धी व बोतल की सील खुले हुए व मदिरा प्रेमियों को मिलने वाली शराब की ढ़क्कन में लगे स्टिकर उखड़े हुए मिलते है।
जिससे लोगो को शराब में पानी मिलाने की संदेह रहता है देशी शराब दुकान भखारा इस प्रकार से मिलने वाले शराब को लेकर जानकरी मुताबिक़ कुछ फ्रेश ढक्कन,डेमेज सील वाली शराब की बोतलें एवं शराब की बोतलों की सील निकाल कर दूसरी जगह चिपकाने जैसे कई शिकायत मिल रही है जिसकी शिकायत को अमल कर आबकारी विभाग के उड़नदस्ता की टीम ने शराब दुकान में जांच के लिए अपनी टीम को भेजा गया वहीं आबकारी उड़नदस्ता से मिली जानकारी अनुसार मामले में प्राथमिक स्तर पर स्तरहीन शराब और ढीली ढक्कन शीशी के पांच पेटी शराब को जांच के लिए लिया गया है इसमें मुख्य तौर पर शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी, सेल्समैन, सुपर वाइजर ने शराब में पानी मिलने की बात स्वीकार किए है।
ज्ञातव्य हो कि यह शराब में मिलावट खोरी की घटना पहली मर्तबा नहीं है बल्कि अब धमतरी जिला के कुछ शराब दुकान मिलावट करने में महारथ हासिल कर लाखों की अवैध राजस्व वसूली कर निजी स्वार्थ सिद्ध कर आम जनता के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है जिस पर जिला आबकारी विभाग के मुखिया चुप्पी साधे हुए हैं।
वहीं आपको यह भी बता दें कि यह सब मिलावट खोरी करने वाले मुख्य सरगना जिसे आमदी शराब दुकान में सेल्समैन के पद में रहते हुए एक व्यक्ति को आबकारी उड़नदस्त की टीम ने इसी तरह के मिलावटी प्रकरण में रंगे हाथों पकड़ा था जिसे वर्तमान में ठेके कंपनी ने सुपरवाइजर के पद में बैठाया है…।
वहीं उक्त ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति जो विभागीय सांठगांठ के चलते सुपरवाइजर बना है इन्ही के द्वारा मिलावट करने का कारनामें का अंजाम दिया जाता है।
सूत्र बताते हैं कि उक्त ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति अपना नाम पहचान बदल कर वर्तमान में सुपर वाइजर बन कर निजी जेब भर रहें है जिसपर विभाग की चुप्पी समझ से परे है जिसकी चर्चा शहर के गलियारों में व्याप्त हैं।

बात साफ है कि यह पूरा घटनाक्रम में संबन्धित उच्च अधिकारी, निम्न अधिकारी सेल्समैन,सुपरवाइजर समेत गार्ड करने वाले लोगों पर संलिप्तता की बू है… जहां पर समस्त द्वारा अवैध शराब मिलावट की राजस्व वसूली का बटवारा होता है इसी के चलते कोई कार्यवाही नहीं है। लेकीन इन मामले का मुख्य सरगना उक्त ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति ही है जिस पर कार्यवाही नहीं कर और अवैध मिलावट खोरी जैसे अवैध कृत्यों को बढ़ावा दे रहे हैं।
चुनेश साहू 7049466638





