hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

*निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहा जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*   *बढ़ते लोकप्रियता ने बढ़ाई टेंशन..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू का सतत् जनसंपर्क जारी है। जिसमे ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। निर्दलीय विधायक प्रत्याशी लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू का सतत् जनसंपर्क जारी है लोग एक विकल्प के रूप में अब देख रहें हैं।वही कुछ ग्रामों और शहर के कुछ वार्डों में वोट मांगने जा रहें वर्तमान विधायक का बहिष्कार कर रहे हैं, मतदाताओं का कहना है पांच साल में शहर के अंदर सिर्फ गड्ढों का विकास हुआ है , चारों तरफ रोड जर्जर, धूल धक्कड़ है,इसके अलावा विकास कहीं भी दिखाई नहीं देती। जहां आज ग्राम पंचायत कोलियारी, कानीडबरी, अमेठी, कलारतराई, मुजगाहन , सोरिद, जलमपुर, बिलाईमाता, गोकुलपुर, रामपुर वार्ड,में जनसंपर्क किया गया। जहां डोर टू डोर मुलाकात करने से ग्रामीण एक नई आशा के रूप में देख रहे है, ग्रामीण राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से ऊब चुके हैं इसलिए अब अपना दांव निर्दलीय प्रत्याशी पर खेल रहें हैं। वहीं अब निर्दलीय प्रत्याशी की मांग और लोकप्रियता बढ़ने लगी है , ऐसा चुनावी माहौल में जब महज़ दो दिन बाकी है ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि कहीं इस बार काया पलट कर राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर कोई अन्य प्रत्याशी चुनावी सरताज अपने नाम कर ले।

 

वहीं चुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यकर्ता नेता अपने जनसंपर्क में लग चुके हैं जिसमे भाजपा से वर्तमान विधायक रंजना, कांग्रेस से ओंकार साहू, तो छत्तीसगढ जोहार पार्टी,से निखिलेश देवान भी पुरा जोर लगाकर धमतरी के विकास मुद्दे को लेकर मैदान में तैयारी कर रहे हैं, बहुजन समाज पार्टी से किसान नेता घनाराम साहू, कुरूद से अजय चंद्राकर और सिहावा से श्रवण मरकाम को भाजपा से टिकट मिला है। वहीं बात करें तो धमतरी जिला विकास में काफी पिछड़ा हुआ है जहां लंबे समय से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग यहां की जनता के द्वारा किया जाता रहा है। भाजपा के तीनों प्रत्याशी कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफ़ी, भ्रष्टाचार, शराब बंदी, सहित कई मुद्दों को लेकर मतदाताओं के पास जाने की बात कह रहे हैं।

बहरहाल चुनाव और परिणाम भविष्य के गर्भ में पल रहे हैं देखना होगा किसकी किस्मत चमकेगी और जनता किसे चुनकर विधान सभा की सीट पर बैठाएगी।

 

संबंधित पोस्ट

बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्व सुविधायुक्त,अध्यक्ष श्री अरूण वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार ।

hindmedianews

हत्या करने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

Chunesh Sahu

कांग्रेसी राजकुमार अनंत गिरफ्तार: मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश बना कारण 

hindmedianews

*राष्ट्रीय महामंत्री से दिल्ली में मुलाकात किए :- अजेंद्र साहू भाजयुमो महामंत्री* 

Chunesh Sahu

*बालोद जिला से चिटौद ग्राम के ऊर्जावान युवाओं ने किया,छ. ग. राजीव युवा मितान क्लब का गठन* हमारा लक्ष्य होगा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना.

Chunesh Sahu