hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*बालोद जिला से चिटौद ग्राम के ऊर्जावान युवाओं ने किया,छ. ग. राजीव युवा मितान क्लब का गठन* हमारा लक्ष्य होगा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बालोद जिला से चिटौद ग्राम के ऊर्जावान युवाओं ने किया,छ. ग. राजीव युवा मितान क्लब का गठन*

हमारा लक्ष्य होगा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना.

बालोद. गुरूर.. जिला अंतिम छोर नेशनल रोड 43 मे बसे चिटौद ग्राम के ऊर्जावान युवाओं ने किया,छ. ग.राजीव युवा मितान क्लब का गठन, ग्राम चिटौद के कलाकार व लोकमंच सोनहा बादर के संचालक /निर्देशक व संगीतकार जितेन्द्र साहू ने बताया कि ग्राम चिटौद शुरू से शिक्षा जगत , खेलखुद, कला संगीत,सामाजिक, राजनैतिक,व मातृभूमि सेवा मे ईमानदारी लगन व उत्साह के साथ सदैव से तत्परता दिखाते आ रहे है,छत्तीसगढ़ के संस्कृति परमम्परा को हृदय मे धारण करते हुए गांव के साथ साथ अंचल, राज्य देस प्रदेश मे चिटौद के नाम को रौशन करते आ रहे है | इतिहास मे और एक ऐतिहासिक कार्य दर्ज कराने हेतु चिटौद मे युवा साथियो सहित कर्मवीर साथियों ने छ. ग. राजीव युवा मितान क्लब का गठन करने का सराहनीय व वंदनीय कार्य किया |राजीव युवा मितान क्लब के सचिव लोकेश साहू ने बताया कि
प्रथम बैठक ग्राम पंचायत भवन में रखा गया, जिसमें सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया | छत्तीसगढ़ राजीव युवा मितान क्लब योजना 2021 का उद्देश्य राज्य की युवा प्रतिभाओं को तराशना, उन्हें संगठित करते हुए उपयुक्त मंच प्रदान करना तथा उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करना है। ग्राम पंचायतों व शहर के वार्ड की आबादी 2500 से अधिक होगी, वहां दो क्लब भी बनवाये जाएंगे। क्लब में न्यूनतम 20 और अधिकतम 40 सदस्य होंगे l राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अमित प्रसाद जोगी, उपाध्यक्ष नमेश्वरी निषाद, उपाध्यक्ष परमानंद साहू,संयुक्त सचिव मानकी तारम, कोषाध्यक्ष अचल मण्डावी, संयुक्त सचिव दीपिका रानी, सचिव लोकेश साहू को चुना गया, जिसमें मुख्य रूप से सरपंच कुमारी बाई साहू केशव पटेल, मुकेश राव, परमानंद, मनीष कुमार, सुमन राव, प्रवीण राव, लता बँजारे, दीपेश कुमार, लक्ष्मी नेताम, गीताँजली, पुष्पा पटेल, लक्ष्मण,अजयकुमार,तुषार,ईश्वर ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे |समिति के सचिव लोकेश कुमार साहू ने बताया की मुख्यमंत्री जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने इस योजना शुरुआत की है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की कला,संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने व लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

अनाथ, परित्यक्त बालको को दत्तक ग्रहण लेने की प्रक्रिया ।

hindmedianews

शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

hindmedianews

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 73 वीं गणतंत्र दिवस

hindmedianews

छत्तीसगढ़ सर्वभौम पीडीएस योजना से सभी परिवारों को जोड़ा जाएगा।

hindmedianews

कुम्ही में समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल सोनवानी को दी गई श्रद्धांजलि, सतनामी समाज ने सतनाम चौका–आरती कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

hindmedianews

जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया कलेक्टर से मांग अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के खिलाफ

hindmedianews