hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

नील कंठ को खतरा,हाई कमान के बुलावे पर अर्जुन तिवारी पहुंचे दिल्ली,क्या नीलकंठ को बदले जाने की संभावना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
पंडरिया : विधानसभा क्षेत्र पंडरिया मे कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से घात प्रतिघात और अटकलों का बाजार गर्म है,उसमे आग मे घी का काम किया है बीते कल को दिग्गज कांग्रेसी नेता अर्जुन तिवारी के समर्थन मे पंडरिया मे एकत्रित एक हजार से भी ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कह दिया की अर्जुन तिवारी कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़े और वर्तमान मे कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवार किसी भी हाल मे हमे बर्दास्त नहीं है।
  पंडरिया के पुराने बस स्टैंड स्थित संजय लॉज के सभागार में विधानसभा क्षेत्र के कोदवा गोडान, कामठी,किशुनगढ़,दुल्लापुर,महली, पंडरिया,नेऊर, कुई कुकदूर, पाढी,खैरझिटी, डबरी,कुंडा,पेंड्री, बघर्रा,रणवीरपुर,रणजीतपुर, गौर माटी, सहित विभिन्न इलाके के कांग्रेसी कार्यकर्ता हजारों की संख्या मे उपस्थित थे,सबका कहना था कि टिकट वितरण मे  तिवारी के साथ अन्याय हुआ है और उन्हे निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहिये।पंडरिया मे हो रहे घटना क्रम से प्रदेश कांग्रेस का नजर बराबर लगा हुआ था,परिणाम ये हुआ कि कांग्रेस हाई कमांड ने अर्जुन को दिल्ली बुलवा लिया है।आज बुधवार को दोपहर तक श्री तिवारी दिल्ली पहुंचेंगे और उनकी मुलाक़ात कांग्रेस हाई कमांड द्वारा तय नेता के साथ होगी।
   बताया जा रहा है कि पंडरिया से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी  नीलकंठ चंद्रवंशी बेहद कमजोर माने जा रहे हैँ,अब जबकी भाजपा ने पूर्वमुख्यमंत्री श्री रमन सिंह की भांजी उद्योग पति  भावना वोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है ऐसे मे माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी  चंद्रवंशी को बदलकर अब कांग्रेस के दिग्गज व बेहद लोकप्रिय नेता श्री अर्जुन तिवारी को प्रत्याशी बना सकता है।
   पांडातराई मे आज अर्जुन तिवारी द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थगित कर गुरुवार को दोपहर 2 रखा गया है।

संबंधित पोस्ट

शिक्षा विभाग पण्डरिया के अधिकारियों ने किया शिक्षक शिवकुमार बंजारे को सम्मानित 

hindmedianews

10 महीने बाद सेंसर बोर्ड ने दी ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को मंजूरी, सतनामी समाज की फिल्म में खुशी की लहर

hindmedianews

तपती गर्मी, बिजली और नेटवर्क संकट के बीच वनांचल में जारी महतारी वंदन योजना का e-KYC अभियान जंगल-पहाड़ों के बीच महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने में जुटे सीएससी संचालक

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा के आतिथ्य में भव्य 61 फीट रावण दहन व जगराता ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

hindmedianews

*“*वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी का राष्ट्रहित आह्वान* : *संयम, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील–मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

ग्राम विकास की नई दिशा : आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों पर ग्राम पंचायत सचिवों की विशेष बैठक

Chunesh Sahu