hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

टिकट नही मिलने से आहत अर्जुन तिवारी पंडरिया में लेंगे बैठक, कांग्रेसी चहेतों से मुलाकात कर लेंगे आगामी निर्णय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
कबीरधाम/पंडरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट वितरण मे लगातार हो रही अपनी उपेक्षा से खिन्न होकर 17 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे पंडरिया मे अपने साथी कांग्रेस जनों की बैठक बुलायें हैँ।
  विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया पुराना बस स्टैंड स्थित संजय लॉज मे पंडरिया, पांडातराई ,कुई – कुकदुर, कुंडा,किशुनगढ़,दामापुर, दशरंगपुर (पनेका),रणवीरपुर , कोडवागोड़ान क्षेत्र के कांग्रेसी साथियों से चर्चा कर निर्णय लेंगे।
   ज्ञात हो कि  तिवारी विगत 1998 से जब वे जनपद अध्यक्ष पंडरिया व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष थे,तभी से 2003,2008,2013 एवं 2018 से कांग्रेस पार्टी कि टिकट मांग रहे हैँ।वर्ष 2018 मे तो श्री तिवारी ने 15 वर्षो के भाजपा शासन काल मे जब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जनों का मनोबल गिर गया,सब हताश,निराश होकर निष्क्रिय बैठे कांग्रेस जनों के मन मे उत्साह भरने के उदेश्य से समूचे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र मे धुआधार दौरा कर अनेकों सम्मेलन,बैठक,होली दीपावली मिलन समारोह के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट किए,किसान महापंचायत कर क्षेत्र के किसानो को एकजुट  किए,बावजूद इसके 2018 विधानसभा चुनाव मे टिकट नहीं मिल पाया।इसी तरह 2023 मे भी केंद्रीय चुनाव समिति मे सिंगल नाम होने के बावजूद भी राजनैतिक षड़यंत्र के तहत टिकट से वंचित कर दिया गया जिससे क्षेत्र के हजारों लोंगो में रोष व्याप्त है।
 बताया जा रहा है कि  तिवारी जी इस बार आरपार के मूड मे है,इसलिए  अपने शुभचिंतक साथी कांग्रेस जनों से राय शुमारी कर ही कोई निर्णय लेंगे।

संबंधित पोस्ट

*सटोरियों की नहीं अब खैर…. मुख्यमंत्री का बड़ा बयान…..* *पर्याप्त सबूतों के बावजूद पुलिस प्रशासन हो रहा लकवाग्रस्त… कहीं….?.?.?.*

Chunesh Sahu

इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं चाकूबाजी तो कहीं लूट… कहीं बातचीत में बदमाशों की फौज, तो कहीं बेरहम हत्या की साजिश… कहीं चौक-चौराहों में गांजा-शराब का दौर, तो कहीं मंदिरों के आसपास चिट्टा का ‘प्रसाद’… क्यों कोई कुछ नहीं बोलता?  क्यों धमतरी चुपचाप ये अंजाम सहता? अब बहुत हुआ! क्या अब पड़ेगी चाकूबाजी महंगी? नशे की लत, अपराध की रात ,धमतरी में अपराध का बढ़ता ग्राफ: नशे की आंधी और चाकूबाजी का काला साया नशे का कारोबार तो धमतरी की नसों में घुल चुका है

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने नई सरकार से एल बी संवर्ग की क्या प्राथमिकता होगी इस सम्बंध में बयान जारी किया है।

Chunesh Sahu

माताओं ने अपने बच्चो के दीर्घायु के लिए रखा हलषष्ठी व्रत,, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे रहा भारी उत्साह 

Chunesh Sahu

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता बरतने वाले उर्पाजन केन्द्र के प्रभारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

hindmedianews

एअपने मां को बाहर न छोड़े: पशु क्रूरता में आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

hindmedianews