
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा पूरे जिले में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई है जिसकी शुरुआत 14 सितंबर से किया गया जिले में दो चरणों में यात्रा शुरू की गई पहले चरण में नगरी से बेलरगांव से यात्रा प्रारंभ होकर सिहावा नगरी दुगली होते हुए सिंगपुर मगरलोड होकर कुरूद के मुख्य सभा शामिल हुआ।। दूसरी यात्रा डोंगा पथरा धाम देवपुर से शुरू होकर धमतरी नगर आमदी और भखारा होते हुए कुरूद में दोनों यात्राओं का एक साथ मिलन हुआ आज दिनांक 16 सितंबर को मुख्य सभा कुरूद में आयोजित किया गया , पूरे जिले भर से हिंदूवादी सनातनी लोग और समस्त ग्राम नगर के लोग इस सभा में शामिल हुए । इस सभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री श्री जुगराज दिवेदी जी शामिल हुए।। 
शौर्य जागरण यात्रा पूरे भारत में एक साथ निकाली जा रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले हैं सभी कार सेवकों समाज सेवकों और समाज के आम जनमानस जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया है और आज मंदिर के निर्माण को होते हुए देख पा रहे हैं उन सब के जागरण के लिए तथा भारत के आजादी में बलिदान होने वाले वीर बलदानियों को याद करने के लिए देश के असली नायक जिन्होंने मुगलों के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी आतंकी आक्रमण कारी लुटेरों के खिलाफ़ जीवन कुर्बान करने वाले वीर बलिदानियों को याद करने के लिए, साथ ही देश की सीमाओं में तैनात हमारे वीर सैनिक जो अलग-अलग कालखंड में अपने-अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिए हैं जो हमारी सीमाओं में बलिदान हुए हैं इस देश के लिए जिन्होंने अपना जान निछावर किया है ऐसे सभी बलिदानी योद्धाओं को याद करने के लिए और पूरे देश में इन शूरवीरों की शौर्य गाथा को ले जाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया जो कि आज 01:00 बजे कुरूद पुराना बाजार चौक में जिले की मुख्य सभा किया गया और सभा के उपरांत यात्रा राजिम विभाग में जाकर शामिल हुआ। राजिम विभाग में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री श्री अमरीश सिंह जी का उद्बोधन इस यात्रा में समाज के गणमान्य नागरिक छोटे-बड़े सभी जाति वर्ग से समाज के पदाधिकारी आम जनमानस को प्राप्त हुआ। शौर्य जागरण यात्रा को समस्त हिंदू समाज ने मिलकर सफल बनाएं।
इस शौर्य जागरण यात्रा मे जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन, जिला सह मंत्री राजेंद्र साहू ,जिला विशेष संपर्क प्रमुख प्रिंस जैन, जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, जिला सहसंयोजक ओम प्रकाश साहू,प्रखंड मंत्री दिलीप साहू,प्रखंड मंत्री गजेंद्र साहू,प्रखंड संयोजक कुंज बिहारी साहू ,समाजसेवी त्रिलोकचंद जी जैन,नगर संघ चालक नेमीचंद बैस , प्रखंड मंत्री रवि साहू,प्रखंड सहसंयोजक तुलेंद्र साहू, नगर मंत्री छत्रपाल साहू,प्रखंड संयोजक घनेंद्र साहू, नगर संयोजक चित्रेश साहू छत्तीसगढ़ बजरंगदल विभाग मंत्री रंजीत साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेशवर चंद्राकर, नेमचंद साहू, इंद्र कुमार, विकास साहू ,और भारी संख्या में बजरंगी भाइयों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।





