hindmedianews
Breaking News
अन्य

*डुबान क्षेत्र के सड़कों की बदलेगी तस्वीर,विभिन्न सड़कों का होगा विधायक के प्रयास से नवीनीकरण एवं संधारण हेतु 545 लाख राशि स्वीकृत* *विधायक के प्रयास बनेगा झिरिया मेन रोड से सेमरा बी पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी- विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के प्रयास से क्षेत्र के प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत अनेक सड़क मार्गों का नवीनीकरण एवं संधारण कार्य किया जाएगा, इसके लिए लगभग 545 करोड़ों रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिसके अंतर्गत तेलीनसत्ती उसलापुर संबलपुर मार्ग दूरी 3.52 के लिए 173.50 लाख रुपए, मडाईभाठा से मोखा दुरी 2.90 के लिए 41.25 लाख रुपए, कोड़ेगांव बी से पंडरीपानी मार्ग दूरी 1.93 किमी के लिए 44.20 लाख रुपए, पंडरीपानी से मालगांव मार्ग दूरी 4.20 किमी के लिए 51.13 लाख रुपए, अकलाडोंगरी से कोडे़गांव आर मार्ग दूरी 3.7 किमी के लिए 44.44 लाख रुपए, मोगरागहन से भिडावर मार्ग दूरी 1.81 किमी के लिए 21.94 लाख रुपए, अकलाडोंगरी से कोहका मार्ग दूरी 0.70 किमी के लिए 8.44 लाख रुपए, अकलाडोंगरी से कोलियारी मार्ग दूरी 3.35 किमी के लिए 40.26 लाख रुपए, माटेगहन से तिर्रा मार्ग दूरी 02.15 किमी के लिए 26.09 लाख रुपए, भोथली मंडल के अंतर्गत झिरिया से देवपुर मार्ग 2.28 किलोमीटर के लिए 93.66 लाख रुपए सभी मार्गो के नवीनीकरण एवं संधारण के लिए स्वीकृति मिली है। इसी तरह झिरिया मेन रोड से सेमरा बी मार्ग में विधायक के प्रयास से पुलिया निर्माण की स्वीकृति लागत राशि 48.52 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है जिससे वृहत पुल का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के खराब सड़कों को नवीनीकरण के लिए एवं संधारण के लिए निरंतर विधायक प्रयासरत रही है, डुबान क्षेत्र का निरंतर विधायक द्वारा दौरा कर रही थी सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल सड़कों के नवीनीकरण एवं संधारण हेतु स्वीकृत दिलाई जिससे, क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सड़कों के नवीनीकरण एवं संधारण हेतु राशि समिति कराने के लिए मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव, भाजपा वरिष्ठ एवं पूर्व जनपद सदस्य देवनाथ पटेल, मंडल महामंत्री नरेश यादव, चंद्रहास जैन, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली, केशव साहू, जोहर साहू, लकेश नेताम, दिलीप नाग , शत्रुघ्न मांडवी, शैलेश मांडवी , सत्येंद्र ध्रुव, कमलेश नेताम, रमेश कुरैटी, त्रिवेंद्र ध्रुव, सुरेंद्र सिंहा, लोकनाथ सिंहा, गोपी सिंहा, मनीराम साहू, बिसम्भर साहू, रमेश निषाद, देवानंद मंडावी, अमजद खान किरण चंद्राकर, भगवान राम,पवन सिंह सोरी, डॉक्टर चंद्रहास साहू, जितेंद्र सिंहा, सत्यवती सिंहा, सुरजीत नेताम, उमेश देवांगन, रघुनाथ सलाम सहीत समस्त क्षेत्र वासियों ने आभार व्यक्त किए है।

संबंधित पोस्ट

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

कवर्धा में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का आगमन को लेकर बैठक कल

hindmedianews

*गुवाहाटी असम मे लोकमंच सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ की हुई झमाझम प्रस्तुति, ,, छत्तीसगढ़ की लोक सांस्कृति की छटा बिखरी असम में,,

Chunesh Sahu

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

hindmedianews

दीपावली के आगमन पर सुआ नृत्य का रौनक, छोटी छोटी बच्चियों द्वारा पारंपरिक संस्कृति का बोध

hindmedianews

लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन… लोग सुख दुःख के मानने लगे हैं साथी

Chunesh Sahu