hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग ने की भेड़ बकरी चरवाहों पर कार्यवाही, विभाग द्वारा कराए गए गुणवत्ता हीन निर्माण कार्यों पर नही ध्यान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
भेड़ बकरी चरवाहा राजस्थान व गुजरात से भेड़, बकरी चराने आए हैं, वन विभाग के उक्त कार्यवाही से पशु पालक भयभीत नहीं है क्योंकि ये उनका परंपरा गत व्यवसाय है।
पशु पालकों के अनुसार उनके द्वारा विभाग के उच्च अधिकारी से लेकर जंगल के चौकीदार तक ओहदे के अनुसार चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विभाग के इस कार्यवाही से वन मंडल कवर्धा के क्षेत्र को छोड़कर कहा जाएंगे ये बात लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कवर्धा , वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में एसडीओ कवर्धा श्री अनिल साहू के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी तरेगांव गणेश राम मरकाम के नेतृत्व में श्री संतराम गढ़वाल परिक्षेत्र सहायक बोक्करखार बी एफ ओ ज्ञानेश्वर आनंद ,दीपक कुमार निषाद,मनोज साहू, उदयभान मंडावी, परसराम चंद्राकर ,कैलाश धुर्वे पवन गंधर्व द्वारा संयुक्त रूप से परिक्षेत्र के बोक्करखार सर्किल में मुखबिर की संयुक्त टीम ने गश्ती करते वक्त भेड़ बकरी ऊंट चारवाहों को जंगल में अवैध चराई करते हुए पकड़े। अवैध चराई के आरोप में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26व 33 के तहत आरोपी पैथा पिता दया ग्राम दुधई तहसील अंजार जिला कच्छ भुज राज्य गुजरात के विरुद्ध पी ओ आर जारी कर कड़ी कार्रवाई किया गया ।चराई इकाई नुकसानी के अनुसार मावजा व महसुल राशि ₹32400 वसूल कर शासन के कोषालय में जमा किया गया। इस तरह की बड़ी कार्यवाही कर वनों को अवैध चराई के नुकसानी से बचाने जा सकेगा । कार्यवाही पश्चात् सभी भेड़ बकरियों को वन क्षेत्र से बाहर खदेड़ा गया।
अवैध चराई रोकने वन विभाग अलर्ट
पूरे वन मंडल में बरसात आते ही चरवाहे भेड़ बकरी और ऊंट लेकर जंगल में प्रवेश करते हैं । अवैध चराई से वनों को काफी नुकसान होता है जिसे रोकने के लिए अवैध चराई करने वाले चरवाहों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की कार्यवाही से आरोपियों के हौसले पस्त हुए हैं। वन क्षेत्र में वन चौकीदार बी एफ ओ से लेकर उच्च अधिकारी लगातार गस्त करते हुए अवैध चराई पर नियंत्रण कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए – अशोक टोण्डे

rakeshbhaskar

CM का बस्तर में ‘जनजातीय जोहार’: परंपरा, गौरव और विकास का संदेश

Sakshi Bansod

कलेक्टोरेट बालोद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथबालोद, 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को

Chunesh Sahu

भोरमदेव पदयात्रा 18 जुलाई को : कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा में 9 अलग-अलग स्थलों में होगी शीतल पानी, नीबू शरबत, चाय नास्ता की व्यवस्था

hindmedianews

आज कांग्रेस जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

Sakshi Bansod