hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

वीरेन्द्र जांगड़े जिला युकां उपाध्यक्ष पद पर बहाल, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर किया गया था निलंबित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
प्रदेश संगठन ने जांच में पाया कि वे झूमाझटकी की घटना में नहीं थे शामिल
कवर्धा। कबीरधाम जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र जांगड़े को सोशल मीडिया में झूमाझटकी की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पद से निलंबित कर दिया गया था। युवा कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने इस मामले में जांच टीम भी गठित की थी। जांच टीम की रिपोर्ट के पश्चात मारपीट की घटना में वीरेन्द्र जांगड़े के शामिल न होने के तथ्य व सबूत सामने आने पर उन्हें पद पर पुनः बहाल कर दिया गया। 
 तीन दिनों पहले सोशल मीडिया में दो पक्षों में झूमाझटकी की घटना का वीडियों वायरल हुआ था। वायरल वीडियों में कबीरधाम जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र जांगड़े के भी इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए वीरेन्द्र जांगड़े को पद से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही जांच टीम भी बना दी थी ताकि मामले में युवा कांग्रेस पदाधिकारी वीरेन्द्र जांगड़े की भूमिका स्पष्ट हो जाए। 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने लिखित बयान जारी कर बताया है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियों और जांच समिति को जांच के दौरान प्राप्त वीडियो की बारीकी से जांच की गई। जांच समिति ने पाया कि सभी वीडियों में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि वीरेन्द्र जांगड़े द्वारा किसी से भी मारपीट नहीं की गई है, बल्कि उनके द्वारा विवाद को सुलझाने व झगड़ा को समाप्त करने का प्रयास किया गया है। इसे देखते हुए वीरेन्द्र जांगड़े को उनके पद से निलंबित करने के निर्णय को निरस्त कर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

जिला पंचायत के प्रथम सम्मेलन में ही एक्शन मोड में दिखी अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, जनहित के कार्यों को दी प्राथमिकता*

Chunesh Sahu

स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीकत में गंगानगर वार्ड नं. 7 बना गंदगी का अड्डा

hindmedianews

आपसी समन्वय एवं सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें: कलेक्टर श्री शर्मा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

Chunesh Sahu

*धान खरीदी के नाम पर किसानो से कई लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी* *मुंगेली पुलिस के गिरफ्त मे*

Chunesh Sahu

डी.ए.पी. की जगह विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग फसलवार करने उप संचालक कृषि ने दी सलाह खरीफ और रबी 2022-23 में फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले देवेश प्रसाद साहू का समाज के लोगों ने भव्य सम्मान किया

Sakshi Bansod