hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कबीरधाम के कुंडा में दादी अम्मा, जिन, शैतान,जादू टोना और करंजस के अस्पताल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
0 पुलिस कोटवार का फीस नही 

@अजय जांगड़े ~स्वतंत्र पत्रकार
कुंडा : सरकार एक तरफ जादू टोना, टोटका को नही मानता है टोनही प्रताड़ना एक्ट लागू कर दिया है लेकिन वहीं कुंडा नगर में दादी अम्मा जिन शैतान जादू टोना करंजस का डॉक्टर बनकर अस्पताल खोलकर लोगो का इलाज भी कर रहा है और जो आदमी 2 साल , 5 साल से दवा कर रहा है और उसको कोई फायदा नही हो रहा है उसका गारंटी साथ इलाज करने का दावा भी कर रहा है । ऐसा नही कि इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग , पुलिस थाना , ग्राम पंचायत को नही है , बावजूद खुलेआम अंधविश्वास का अस्पताल खोलकर लूट मचा रखा है जिस पर किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नही होना समझ से परे है ।
 कोई शुल्क नहीं है
कोई भी अस्पताल में इलाज कराने के पहले डाक्टर से मिलने के लिए फर्जी बनवाना होता है जिसमे अस्पताल द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है लेकिन दादी अम्मा जिन सैयां जादू टोना करंजस के अस्पताल में कोई शुल्क नहीं लिया जाता का पोस्टर लगा हुआ है ।
 पुलिस कोटवार का सेवा फ्री
दादी अम्मा जिन सैयां जादू टोना करंजस के अस्पताल में मरीजों को कोई पुलिस और कोटवारो का शुल्क नही देना पड़ता इसका भी उल्लेख उक्त प्रचार प्रसार पोस्टर में है । इसका मतलब है कि पुलिस और कोटवार के नाम पर मरीज से शुल्क लेकर उन तक अस्पताल संचालक के द्वारा दिया जाता है इस बात से कोई इंकार नही किया जा सकता ।
 डॉक्टर का संपर्क नंबर भी 
दादी अम्मा जिन सैयां जादू टोना करंजस के अस्पताल के डाक्टर का मोबाइल नंबर भी उक्त पोस्टर और अस्पताल के सामने लगे बैनर में लिखा हुआ है । जिससे अस्पताल बंद रहने पर फोन करके भी मरीज अपना इलाज करा सकता है । मो. 8839423770 ऑफिस का नं.मो. 7879971386 पता:- चंद्राकर काम्पलेक्स , फास्टरपुर रोड-कुण्डा है ।
सबको देखा बार-बार हमको देखो एक बार
आज के आधुनिकता और बड़े बड़े बीमारियों का इलाज के लिए बड़े बड़े अस्पताल खोले हुए है जिसमे तरह तरह की योग्यता वाले डाक्टर पदस्थ हैं बावजूद किसी बीमारी का इलाज के लिए गारंटी नही देते लेकिन कुंडा में खुले दादी अम्मा जिन सैयां जादू टोना करंजस के अस्पताल में इसका गारंटी देते है ।उनके द्वारा अपने बैनर पोस्टर में साफ साफ लिखा है कि सबको देखा बार बार हमको देखो एक बार।
मकान मालिक भी संदेह के दायरे में 
मकान किराए में देने से पहले किराया दार का पूरा जानकारी लेकर और निकटतम पुलिस थाना में सूचना देने का प्रावधान है लेकिन कुंडा में चंद्राकर कांप्लेक्स फास्टरपुर में जो जादू टोना का अस्पताल खुला है उसके मकान मालिक ने स्वय अंधविश्वास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का अस्पताल के लिए अपने घर को किराया में दिया है । जो जांच सहित कार्यवाही का विषय बनता है ।

संबंधित पोस्ट

ग्रामीणों को हो रही है खाद का समस्या भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 0 3 दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं होगी तो करेंगे आंदोलन ।

ओबीसी कोऑर्डिनेशन कमेटी छत्तीसगढ़ की प्रदेश पदाधिकारी सांसद विजय बघेल से मुलाकात किये…  ओ बी सी वर्ग के प्रमुख 7 मुद्दो को लेकर विजय बघेल से किया चर्चा. 

Chunesh Sahu

राजधानी में सक्रिय अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

Sakshi Bansod

विश्व पर्यावरण दिवस पर कवर्धा वनमण्डल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और कार्यशाला आयोजित

hindmedianews

*जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*

Chunesh Sahu

प्रभार संभालते ही नए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव जी ने अपराध नियंत्रण पर कसा शिकंजा*

Chunesh Sahu