hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*आनलाइन सट्टा करोबार में कई बड़े व्यापारी समेत दिग्गज नेता शामिल…..* *शिकायत वापस लेने युवक के ऊपर जानलेवा हमला.. …*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ/धमतरी 

छत्तीसगढ का धमतरी जिला जिसे धर्म की नगरी कहा जाता हैं अब आनलाइन सट्टा के अवैध करोबार के नाम से पहचान बनाने लगी है….।

और धमतरी जिला को आनलाइन सट्टा जिला बनाने में जिले के कई बड़े व्यापारी और कई बड़े पद पर कार्यरत पक्ष और विपक्षी नेताओं का अहम योगदान है।

अपको बता दें कि जिला में लगातार आनलाइन सट्टा की शिकायतें और सूचना मिलने पर भी पुलिस प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं जिससे यह स्पष्ट है कि इन अवैध सट्टा कारोबारियों को प्रशासन का मौन समर्थन प्राप्त है जिसमें अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।

प्राप्त स्त्रोत ऑडियो रिकॉर्डिंग मुताबिक इस अवैध धंधे में संलिप्त कारोबारी और किराए पर लिए बैंक खाता धारक के बीच बात का काल रिकॉर्डिंग में यह की कैसे मामले के सेटलमेंट के लिए बंटी( कथित नाम) द्वारा ढाई लाख रुपए में मामला वापस लेने दबाव बनाया जा रहा है।

किराए से लिए गए खाता धारक के साथ सट्टा कारोबारी के हुए लेनदेन 

स्त्रोत अनुसार केंद्रीय नेतृत्व वाली सरकार के नुमाइंदे जिनके कांधे मोर्चा संभालने का जिम्मा है जो सट्टा किंग के नाम से मशहूर है साथ ही राज्य सरकार के नेता जो राजनीतिक आड़ में अपनी अवैध रोटी सेंकते है इनके गुर्गों का नाम शमिल है साथ ही ममला रफा दफा करने एक ज्वेलर्स जो रायपुर से संबधित है का भी नाम उभर कर सामने आ रहा है।

अवैध आनलाइन सट्टा के खेल में पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं 

आपको बता दें कि मामले में शिकायत करने से युवक को तीन से चार बार जान से मारने की कोशिशें हो चुकीं हैं, 

जहां एक ओर सट्टे के चंगुल में फंस कर लोग बर्बाद हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सट्टे चलाने वाले सरगना अपना पैसा जमीन, मोबाइल दुकान एवं होटल में इन्वेस्ट कर फल फूल रहे हैं ,ये बड़ी विडंबना हैं।

मुख्यमंत्री से आनलाईन सट्टा के खिलाफ़ कार्यवाही हेतु शिक़ायत 

देखना होगा आला जि़म्मेदार अधिकारी सूबे के मुखिया जो सट्टा जुआं जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने बयानबाजी करते हैं लेकिन जमीनी में इन्ही के नेता अपने शीर्ष नेताओं की आड़ में आधिकारियों को खरीदफरोख्त कर अवैध कारोबार को अंजाम देते हैं….. तो यह देखना दिलचस्प होगा की मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हैं या यूं ही सिर्फ़ ट्वीट समझ कर नजर अंदाज कर रसूखदारों को संरक्षण देने का काम करते हैं ।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

गुंडरदेही- अर्जुंदा प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Chunesh Sahu

अबेकस छात्रों का मनोबल बढ़ाने किया गया रोड शों….

Chunesh Sahu

*सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी* *गोंडेरास और नीलावाया में ऐतिहासिक सुशासन चौपाल*

Chunesh Sahu

ग्राम बंदौरा में जुआ खेल रहे, 06 जुआरियों को चौकी बाजार चारभाठा पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

पंडरिया कृषि उपज मंडी के सदस्यस् सीताराम पटेल गिरफ्तार

hindmedianews