hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर एबीवीपी धमतरी के कार्यकर्त्ताओं ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन।

 

छात्रों के साथ भेदभाव नही चलेगा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी जिले की जिला संयोजक पूजा यादव ने बताया कि आज एबीवीपी धमतरी के कार्यकर्त्ताओं ने छात्रवृत्ति की समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा हैं, विषय यह हैं की इस वर्ष की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सभी विद्यार्थियों तक अभी तक पहुंची नही हैं कुछ विद्यार्थियो तक ही पहुंची हैं एसटी, एससी के विद्यार्थियो को ही छात्रवृत्ति मिला हैं बाकी अन्य पिछड़ा वर्ग के किसी भी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली हैं जो की निंदनीय हैं। इस प्रकार से छात्रों के साथ भेदभाव करना निंदनीय हैं। छात्र साल भर छात्रवृत्ति पर निर्भर रहते हैं और छात्रवृत्ति के माध्यम से अपने आगे की पढ़ाई करते हैं अगर उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी तो उनका जीवन अंधकारमय हो जाएगा। कोरोना के बाद से अधिकतर परिवार की स्तिथि भी खराब हैं जिससे वे अपने बच्चो को पढ़ाने में असमर्थ हैं,और जो पढ़ा रहे हैं वो छात्रवृत्ति पर निर्भर होते हैं।

कलेक्टर महोदय और आदिम जाति कल्याण विभाग से निवेदन हैं की छात्रों की छात्रवृत्ति 5 दिन के भीतर मिल जाएं अन्यथा एबीवीपी धमतरी करेगी उग्र आंदोलन प्रदर्शन। इस अवसर पर छात्रा प्रमुख वैशाली प्रजापति, ज्योति सोनी,सरिका प्रजापति,नेहा साहू,आकृति निषाद, मैकल साहू, भोजराज सिन्हा,महेंद्र बघेल, निराज, मोनू,कुंदन, कुमार साहू,काजल,खुशी,अजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*गुण्डरदेही में संपन्न हुआ ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन* “दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की बारीकियां, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से हुआ समापन

Chunesh Sahu

पंडरिया में दशहरे पर मंडराए तनाव के बादल – दो पक्षों की खींचतान से उत्सव पर ग्रहण, प्रशासन अलर्ट

hindmedianews

*ख़बर का बड़ा असर !….* *10 माह से भटक रहे किसान का काम एक दिन में हुआ पूरा…*

Chunesh Sahu

चर्चित हो रहे विधानसभा पंडरिया के संभावित उम्मीद्वार बिशेषर पटेल का जानिए राजनैतिक सफर

hindmedianews

मतदाता जागरूकता अभियान : जाबो कार्यक्रम के तहत नगर और ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

hindmedianews

कलेक्टर ने धान, अरहर, सोयाबिन और उद्यानिकी उत्पादक किसानों को फसल बीमा कराने के निर्देश दिए

hindmedianews