hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*ख़बर का हुआ असर…* *रेफर मामले में नोटिस जारी…24 घण्टे भीतर जवाब तलब की मांग….* *अस्पताल में कमीशन गीरोह सक्रिय होने की ख़बर… सूत्र…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ /धमतरी/ बालोद

छत्तीसगढ़ के धमतरी ,बालोद जिला में एक से बढ़कर एक लापवाही के मामले सामने आ रहे हैं जिनमें अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

अपको बताते चलें कि पूरा मामला जिला अस्पताल बालोद का है जिसमे जिला अस्पताल बालोद द्वारा मरीजों को सरकारी एम्बुलेंस से निजी अस्पतालों में सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।

मिली जानकारी मुताबिक दिनाक 16/03/2023 को जिला चिकित्सालय बालोद से मरीज को गंभीर हालत में रात्रि 8:00 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में रेफर किया गया था…… लेकिन सरकारी एम्बुलेंस वाहन चालक द्वारा धमतरी जिला रूद्री रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज़ को छोड़ा गया।

इस मामले में सिविल सर्जन बालोद द्वारा लापरवाही और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विरूद्ध मानते हुए संबंधित को नोटिस जारी कर 24 घण्टे भीतर में अधोहस्तक्षर कर जवाब मांगा है…. वहीं जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है।

लेकिन गुप्त सूत्रों की मानें तो सरकारी अस्पताल में ऐसे ठेकेदार पैठ जमाए हुए हैं जो मरीज़ रेफर केस में निजी अस्पताल से मिलने वाली मोटी कमीशन के चक्कर में सरकारी अस्पताल में ना ले जाकर बीच रास्ते में मरीजों का कान फूंक बहला फुसलाकर कर निजी अस्पताल में भेजा दिया जाता है जिससे आम जन भय खाकर निजी अस्पताल ले जानें मजबूर हो जाते हैं…. लेकिन विडंबना है कि कहीं न कहीं यह सरकारी तंत्र की लापवाही है जिनमें राज्य और केंद्र सरकार के अनेकों योजनाओं के बावजूद गरीबों को मिलने वाली योजनाओं से वांचित है नतीजन मजबूरन निजी अस्पताल के झांसों में आनन फानन में ले आना मजबूरी बन जाती है।

विदित हो कि बालोद जिला से जिला चिकित्सालय बालोद की सरकारी एम्बुलेंस वाहन धमतरी जिला स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे जिसकी घटनाक्रम को हिन्द मीडिया न्यूज़ की टीम ने अपने कैमरे में कैद कर सामाचार का प्रकाशन प्रमुखता से किया था जिसमें सिविल सर्जन बालोद द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए नोटिस जारी कर 24 घण्टे में जवाब तलब की मांग की है। 

(सरकारी तंत्र निजी अस्पताल के हवाले…सरकारी एम्बुलेंस निजी अस्पताल में दे रहे अपनी सेवाएं…पड़ोसी जिला से खासा कनेक्शन….https://hindmedianews.com/news/7691)


बहरहाल देखना होगा कि आगे यदि जवाब संतोषप्रद ना रहा तो क्या कार्यवाही होती है….?.?.?.?

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*हल्दी में कंपोजिट मदिरा दुकान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया वृक्षारोपण**

Chunesh Sahu

g

hindmedianews

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला बैठक व अंबेडकर जयंती कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Chunesh Sahu

*अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ”नशामुक्त धमतरी”अभियान*। फर्जी कॉल एवं सायबर संबंधी अपराध,एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई जानकारी*

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने औंधी में अति गंभीर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का किया अवलोकन

Admin

कलेक्टर अनजान कबीरधाम जिले में मनरेगा कार्य में मशीनों से लिया जा रहा कार्य, जिलापंचायत की बू

hindmedianews