hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

17 मार्च को मनाया जाएगा तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 16 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में समस्त शासकीय कार्यालयों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश दिए है साथ-साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि के भीतर तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्र को हटाना सुनिश्चित करनें एवं कोटपा के तहत चालानी कार्रवाई के लिए अंतर्विभागीय समन्वय स्थापना पर विशेष ध्यान देने कहा है।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष के आयु वर्ग के शाला प्रवेशी बच्चों द्वारा तंबाकू का वर्तमान में उपयोग किया जा रहा है। युवा वर्ग में तंबाकू का इस प्रकार का इस्तेमाल चिंता का विषय है जिसके प्रति लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। इसी कड़ी में आगामी 17 मार्च को तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के रूप में मनाया जाना है। जिसके अंतर्गत स्कूल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे तथा दिशा निर्देश के अनुरूप शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित किया जाएगा। शासकीय कार्यालय में धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाकर उसे तंबाकू मुक्त कार्यालय घोषित किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि इस वर्ष कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई किया जा रहा है।  

डीपीएम सृष्टि शर्मा ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस एवं शिशु संरक्षण माह के दौरान उपस्थित हितग्राहियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के संबंध में समूह चर्चा के माध्यम से बताया जाएगा। इसके साथ ही तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा कर तंबाकू व्यसन से मुक्ति पाए लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ अरूण चौरसिया ने कहा कि “टोबैको मानिटरिंग एप डाउनलोड“ कर समस्त शिक्षण संस्थानों के द्वारा उपयोग करने अपील किया है अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम की निगरानी टोबैको मॉनिटरिंग एप के जरिए होगी। तंबाकू का व्यसन शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे मुंह का कैंसर फेफड़ों के जटिल रोग, तंत्रिका तंत्र की शिथिलता जैसी शारीरिक समस्याएं जन्म लेती हैं इससे हृदय तथा रक्त संबंधी रोग भी बढ़ते हैं। जिले में तंबाकू नशा मुक्ति क्लिनिक जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डेंटल क्लीनिक में उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

बीती रात पंडरिया में बवाल: बारातियों की दबंगई का आरोप, डीजे वाहन रोककर मारपीट, पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई पर उठे सवाल

hindmedianews

उज्जवला योजना के तहत् 19 महिला हितग्राहियो को मिला नवीन गैस कनेक्शन.. विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

*भाजपा गंगरेल मंडल में मोदी जी की मन की बात का 126वीं कड़ी सुनी गई।*

Chunesh Sahu

तकनीकी विकास और अंतरराष्ट्रीय रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की नई शुरुआत

Sakshi Bansod