hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन में काँटामारी का आरोप , कलेक्टर से हुई शिकायत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , मुंगेलीडीह विकासखण्ड – स/लोहरा,के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमति रीता कौशिक जो की प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। प्रधान पाठिका होने के कारण समय पर विद्यालय नही आती न ही बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देती जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर , मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , खण्ड शिक्षा अधिकारी स/ लोहारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स/लोहरा.मुख्यकार्यपालन जनपद पंचायत स/लोहारा ,,सरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी खुर्द सहित जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम से की है साथ ही उन्हें अन्य जगह स्थानांतरित करने का निवेदन भी किए है ।
मीनू का पालन नही
ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाए है कि प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन का संचालन स्वंय प्रधान पाठिका के द्वारा किया जा रहा है जिसमे श्रीमती रीता कौशिक द्वारा मध्यान्ह भोजन तैयार करने हेतु निम्न किस्म का दाल सब्जी में आलू बैगन, एवं केवल एक नग टमाटर सब्जी बनाने हेतु रसोइया को देता है , साथ ही साथ बच्चों की उपस्थिति के अनुसार चावल भी कम मात्रा में पकाया जाता है जिसके कारण बच्चे घर आने के बाद उसी समय दोबारा खाना खाने आ जाते हैं। जबकि वर्तमान समय में सब्जिया आसानी से व कम दामों में उपलब्ध हो रहे है। इसके बावजूद भी सुखा सब्जी ही बनाए जा रहे है ।
बर्तनों की सफाई नही
ग्रमीणों ने प्रधान पाठिका पर मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाले तथा बच्चों को भोजन परोसने वाले बर्तन भी व्यवस्थित नहीं रखते व बर्तन भी बच्चो के दर्ज संख्या के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही है |
दुर्व्यवहार का भी आरोप
शिकायत कर्ता विनोद ने बताया कि
श्रीमती रीता कौशिक के व्यवहार भी बच्चों तथा पालको के साथ सही नही है जिससे ग्रामवासियों में काफी नाराजगी है उक्त समस्या को देखते हुआ ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिए आवेदन पत्र में शिक्षिका श्रीमती रीता कौशिक को अन्य जगह स्थानांतरित करने निवेदन किया है ।

संबंधित पोस्ट

*मथुराडीह में अटल जी को माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने सुने मोदी की मन की बात* *लोकहित उद्देश्य से जनमानस में सर्वलोकप्रिय है मोदी जी : डीपेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

भारत बंद के आह्वान पर अनुसूचित व जन जातियों के लोगों द्वारा शांति पूर्वक पांडातराई बंद करा, भारत बंद का किया समर्थन 

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिसोरा में किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण, परिजनों से भी भेंट किया

Chunesh Sahu

*देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’: गुंडरदेही से लेकर पूरे भारत में गूंजी गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग*

Chunesh Sahu

*राकेश मौर्या बने युकां के प्रदेश प्रवक्ता कार्यकर्ताओं ने दी बधाई* *शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार, प्रदेश सरकार की नीतिया युवा विरोधी :- राकेश मौर्या*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ी की प्रथम त्यौहार हरेली पर हुआ दिल्ली पब्लिक स्कूल मे विशेष आयोजन

hindmedianews