hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश।

कबीरधाम : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आज जन चौपाल में आए विकासखंड पंडरिया के ग्राम पौनी निवासी श्री विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बंटवारा के लिए आवेदन दिया, ग्राम मिनमिनिया निवासी भगवंता पटेल ने कब्जा हटाने आवेदन दिया, श्रीमती समली बाई ने रिकार्ड दुरस्थ करवाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संज्ञान में लिया और अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*ग्राम पंचायत सुपेला में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का हुआ गठन*

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा मिटिंग* *मान.मुख्य मंत्री महोदय द्वारा एसपी कांफ्रेंस में दिये गये निर्देश का कड़ाई से पालन किये जाने के दिये सख्त निर्देश*

Chunesh Sahu

*जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर कराया गया प्राणघातक वारदात*.. आरोपी गिरफ्तार

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत मनकी में मितानिन दिवस मनाया गया मितानिन का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया 

rakeshbhaskar

अवैध रूप से वनक्षेत्र में चराई करते भेड़, बकरी एवं ऊंट को दिखावे के वनक्षेत्र से किया बाहर

hindmedianews

आगरा में जूता कारोबारी के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का हमला, लगभग 60 करोड़ रूपए किए गए जप्त

hindmedianews