hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

अबेकस के छात्रों ने जीता चैंपियंस का खिताब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अबेकस के छात्रों ने जीता चैंपियंस का खिताब

ग्रोइंग मून एकेडमी मकई चौक, धमतरी के विद्यार्थियों ने अबेकस प्रतियोगिता में गणित के हुनर को प्रदर्शित करते हुए स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम करके एकेडमी व शहर का नाम गौरवान्वित किया।
एकेडमी द्वारा *अबेकस* जो कि एक ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम है जिसमें बच्चों को गणित विषय के जोड़, घटाना, गुना, भाग, टेबल जैसे सवालों को बिना कैलकुलेटर के सहायता से कैलकुलेटर से भी तेज हल करने का हुनर सिखाया जाता है।

यह एकादमी Brainish Abacus एजुकेशन की एक फ्रेंचाइजी के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित संस्था है एकेडमी के संचालक श्री गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि हमारे एकेडमी के विद्यार्थियों ने ब्रेनिस अबेकस एजुकेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 2023 मे लिखित एवं मौखिक परीक्षा में भाग लिया यह प्रतियोगिता रायपुर में 15 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में चारों जोन से लगभग 1000 बच्चों ने परीक्षा में अपने गणित का विशेष हुनर दिखाते हुए अलग-अलग लेवल में 200 क्वेश्चन को 8 मिनट में पूरा कर स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में *ग्रोइंग मून एकेडमी* धमतरी से 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 20 बच्चों ने अलग-अलग लेवल में स्थान पाकर अवार्ड प्राप्त किया इस प्रतियोगिता के स्टेट लेवल चैंपियंस और टॉप 5 में खिताब पाने वाले विद्यार्थी हैं चैंपियन-नेहल् गौतम, टॉप 5 – राज निषाद, अंश कुजूर, अनमोल कुजूर, वंश साहू, दिव्यांश नामदेव, ऋषि निषाद, भावेश खापर्दे, बिंबलेन्दु दत्ता, तिथि पारेख, श्रेया साहू, उर्वीश ध्रुव, जीविका बंजारे, सृष्टि बंजारे, सक्षम यादव, श्रेया साहू, श्रेयश साहू, श्रद्धा वर्मा, जयांश साहू , अक्षज देवांगन, प्रज्ञा साहू इन सभी छात्रों ने पूरे राज्य में एकेडमी व शहर को गौरवान्वित किया इस परीक्षा का रिजल्ट व अवॉर्ड सेरिमनी रायपुर में 29 जनवरी 2023 को मायाराम सुरजन स्मृति लोकायन हॉल में आयोजित किया गया था जिसमें धमतरी से बच्चों के साथ पालकगण भी एक साथ रायपुर जाकर इस अवार्ड को प्राप्त किया इस अवार्ड को पाकर बच्चे व पालकगण उत्साह व आनंद के भाव से गदगद हो गए इस कार्यक्रम में सभी पालकगण शामिल हुए और ग्रोइंग मून एकादमी के शिक्षक लक्ष्मी मैम, कांति मैम, का विशेष सहयोग रहा।
अकादमी के शिक्षक गुप्ता मैम, सूची मैम, जिज्ञासा मैम, वर्मा सर ,सृष्टि मैम, लक्ष्मी मैम, कांति मैम, अजय नामदेव और पालकगण सिप्रियन कुजूर, ऋषिराज गौतम, सभी ने विजेताओं को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाये दी है।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

हनुमान जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पूरे होंगे विकास कार्य : पुष्पेंद्र चंद्राकर* *धान संग्रह केंद्र धोबनपुरी में हमाल संघ फव आयोजित हुई हनुमान जयंती कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

मनरेगा के सूचना तंत्र ठप: जिम्मेदारी बनाम जमीनी हकीकत पर प्रशासन मौन

hindmedianews

*धरती आबा अभियान : आदिवासी इलाकों में समग्र विकास की नई पहल* *कलेक्टर ने नगरी में की अधिकारियों संग बैठक, विकास प्रस्ताव बनाने दिए निर्देश* 

Chunesh Sahu

राजा खड़गराज सिंह को मिला आदिवासी समाज का समर्थन

hindmedianews

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद आदेश तत्काल प्रभाव से जारी ,अतुल बरगाह बने प्रदेश सचिव: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Sakshi Bansod

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के लगभग 750 किसानों के 250 हेक्टेयर खेतों में खरीफ सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचेगा पानी।

hindmedianews