hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री के घोषणा आदेश का हुआ अमल…मगरलोड में लिंक कोर्ट शुभारम्भ….* *राजस्व मामलों के निराकरण के लिए क्षेत्रवासियों को मिलेगी प्रशासनिक सुविधा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 24 जनवरी 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 11 जनवरी को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आगमन हुआ था। इस दौरान उनके द्वारा मगरलोड में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के लिंक कोर्ट की स्थापना की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के परिपालन में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में आज तहसील परिसर मगरलोड में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के लिंक कोर्ट मगरलोड में प्रारम्भ किया गया, जिसका शुभारम्भ सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मगरलोड ज्योति ठाकुर, नगर पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष नीतू साहू सहित डीहूराम साहू, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद सोनाल डेविड मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर विधायक डॉ. ध्रुव ने मगरलोडवासियों को अनुविभागीय अधिकारी लिंक कोर्ट के शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों को हमेशा पूरा किया है। इसी कड़ी में आज तहसील मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का लिंक कोर्ट प्रारंभ हुआ है। इससे तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किसानों और आम जनता को राजस्व संबंधी प्रकरणों का जल्द ही निराकरण हो सकेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु प्रशासनिक सुविधा भी मिलेगी।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

एक भ्रष्ट ठेकेदार पर प्रशासन मेहरबान….. इतना गुणवताहीन कार्य कि सड़क पूर्ण होते होते शुरू हो जाती है मरहम पट्टी लगाने का कार्य… पढ़िए पूरी ख़बर

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews

दिल दहला देने वाली घटना, गैती मारकर दोस्त की कर दी हत्या 

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया

hindmedianews

*CG कोरोना ब्रेकिंग:* 3318 नये मरीज, 10 की मौत… दुर्ग, जांजगीर चांपा, बिलासपुर में मिले इतने मरीज़… देखें जिलेवार आंकड़े

Chunesh Sahu