hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़व्यापारशिक्षा

*21 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ सम्पन्न….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*21 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ सम्पन्न….*

 

 

 

धमतरी 21 नवम्बर 2022/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन आगामी सोमवार 21 नवम्बर को आयोजित किया गया। उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 45 में प्लेसमेंट कैम्प शाम चार बजे तक लगाया गया, जहां निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा प्रमोटर, सेल्स एडवाइजर एवं एजेण्ट के कुल 65 पदों पर भर्तियां ली जानी है। 

इस प्लेसमेंट कैंप में ऐसे शिक्षित बेरोजगारों से साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं एमबीए हो। 

चयनित आवेदकों का वेतन योग्यानुसार निर्धारित किया जाएगा। साथ ही आवेदकों से समस्त शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र सहित निवास, जाति, रोजगार पंजीयन, आधार तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होने कहा गया है। बताया गया है कि निजी क्षेत्र की कम्पनियों में प्रमोटर पद के 10, एजेण्ट के 30 तथा सेल्स एक्जीक्यूटिव एण्ड फाइनेंशियल एडवाइजर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प माध्यम से योग्य युवक-युवतियों का चयन किया किया गया जिसमें लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।  

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*शिक्षा के आड़ लेकर छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़….* *उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत करने कयास तेज…*

Chunesh Sahu

*जिला साहू संघ के आह्वान पर गांव-गांव में चला स्वच्छता कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

आधार सीडेड खाता नहीं तो नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, प्रशासन सख्त कबीरधाम में डीबीटी व्यवस्था लागू, बैंकों और डाक विभाग को शिविर लगाने के निर्देश

Sakshi Bansod

तीन नक्सली ढेर: आतंकी और पुलिस के मध्य हुए मुठभेड़ में नक्सलियों की मौत के साथ हथियार बरामद 

hindmedianews

धमतरी में इनरव्हील कार्निवाल की धूम: मनोरंजन और समाजसेवा का अनूठा संगम

Chunesh Sahu

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

Chunesh Sahu