
*एक्सीडेंटल केस में बगैर पोस्टमार्टम की शव सुपुर्दगी… सदियों से चल रही है परंपर….*
*जिम्मेदार आधिकारी के संज्ञान में आने बावजूद नही कोई कार्यवाही…*
*मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत कीअटकलें तेज़….*
*जानकारी के अभाव में परिजनों ने किया शवदाह… अधर में लटका क्लेम सेटलमेंट…*

छत्तीसगढ़ धमतरी
धमतरी जिला नगर निगम धमतरी अंतर्गत स्थिति एक ऐसा अस्पताल जहां की उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के विभागीय मंत्री के हाथों फीता काट उदघाटन किया गया था ।
पूरा मामला बालोद जिला के विकासखंड गुरुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिकरीपार निवासी व्यक्ति नरेश साहू (मृतक)पिता दया राम साहू का है जिनका सड़क दुर्घटना ग्राम पंचायत अरमारीकला में अज्ञात दुग्ध वाहन से रात्रि समय अरमरीकला में एक्सिडेंट हुआ था जिसे आसपास मौजूद रहे लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से गुरुर विकासखंड स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया गया जिसे एमरजेंसी में इलाज कर सुविधा नही होने के चलते ड्यूटी में रहे नर्स और उसके पति द्वारा उक्त हॉस्पिटल के नाम से पर्ची और हस्ताक्षर कर धमतरी जिला के नगर निगम में स्थिति अस्पताल में एमरजेंसी में दाखिल किया गया जहां उनका आपरेशन किया गया, वहीं आपरेशन के अगली सुबह दुर्घटना में घायल व्यक्ति नरेश साहू (मृतक) की मृत्यु हो गई, जिसे आनन फानन में शव को बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए और बगैर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट किए शव परिजनों को सौप दिया, जनकारी के अभाव में परिजनो ने शवदाह कर दिया गया ।
जबकि शासन के द्वारा सख्त निर्देश है कि किसी भी अप्राकृतिक असामयिक मृत्य पर स्थानीय पुलिस को सूचना साथ ही अनिवार्य रूप से पोस्टमार्ड्म करना लाज़मी है बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने बगैर पोस्टमार्डम किए शव को परिजनों को सौप दिया।

इस मामले में असपताल संचालक का कहना है कि परिजनों ने ऐसा कहा साथ ही नॉन एमएलसी फॉर्म में परिजन का हस्ताक्षर करवा कर शव को सुपुर्द किया था।
इस मामले में जिम्मेदार आधिकारी से शिकायत की गई थी, लेकिन मामला संज्ञान में आने बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही हुई है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के उपर सवालिया निशान उठ रहा है,
बहरहाल इस मामले में आगामी मुख्यमंत्री का विधानसभा दौरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिकायत समेट मेडिकल नर्सिंग काउंसिल समेत स्वास्थ्य मंत्री बाबा से शिकायत करने की बात सामने आ रही है।
बहरहाल देखना होगा कि इस मामले में सूबे के मुखिया द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है
चुनेश साहू 7049466638





