hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

*गर्ल्स कॉलेज में संपन्न हुआ इंटर कालेज महिला कबड्डी का टूर्नामेंट….* *17 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*गर्ल्स कॉलेज में संपन्न हुआ इंटर कालेज महिला कबड्डी का टूर्नामेंट….*

 

 

*17 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…*

 

 

धमतरी | 

 

कोरोनाकाल के 2 साल बाद गर्ल्सकॉलेज धमतरी में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के 2 अलग-अलग मैदान में 6 घंटे में 15 मैच खेले गए। मैच का शुभारंभ यूटीडी पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर और पीजी कॉलेज धमतरी के बीच हुई। 

एक ऐसा भी मौका आया जब यूटीडी की एक खिलाड़ी ने एक साथ 5 खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर रायपुर व यूटीडी के बीच हुआ। यूटीडी ने 34 पाइंट और छत्तीसगढ़ कॉलेज के खिलाड़ियों ने 13 पाइंट बनाए। इस शानदार मैच में यूटीडी की टीम ने 21अंक से खिताब पर कब्जा किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई क साथ खेल खेलना भी बहुत जरूरी होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शरद लोहाना ने शासकीय नारायण राव मेघवाले कन्या महाविद्यालय में आयोजित रायपुर सेक्टर अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रोहिणी मरकाम प्रभारी प्राचार्य शास. ना. रा. में. कन्या महाविद्यालय धमतरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष लुकेश्वरी साहू, डॉ आर के मिश्रा सहायक संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग पं.र.वि.वि. रायपुर, डॉ. आर.एन. यदु वरिष्ठ क्रीडाधिकारी अग्रणी महाविद्यालय रायपुर सेक्टर, अप्पाराव थिटे रिटायर क्रीडा अधिकारी उपस्थित रहे. अतिथियों ने सर्वप्रथम मां शारदा, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रतियोगिता में रायपुर सेक्टर जिसमे धमतरी, गरियाबंद, रायपुर जिले के लगभग 19 महाविद्यालय की टीम भाग लिए।

 

आयोजको ने अतिथियों का स्वागत किया व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महाविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी आगे कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, हमारे बेटियां दो कुलो की सम्मान बढ़ाती है यदि आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने एक पूरे परिवार और एक समाज को शिक्षित किया है. अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी सी.एस. बांधे, खेल शिक्षक हेमंत ठाकुर, पीजी कॉलेज खेल शिक्षक देवाशीश हाजरा, सहित बड़ी संख्या में खेल शिक्षक एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

हिन्द मीडिया न्यूज़

संबंधित पोस्ट

*सावित्री मंडावी का जारी है सघन जनसंपर्क…* *कहा भरोसे की सरकार दोबारा..*

Chunesh Sahu

पंडरिया सतनामी समाज अध्यक्ष ने की सांसद चंद्रशेखर आज़ाद से की मुलाकात, सतनामी समाज पंडरिया रहे मौजूद

hindmedianews

कुकदूर थाना द्वारा जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को पकड़ा, जंगल में खेल रहे थे खेला 

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी* *जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

Chunesh Sahu

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…

Sakshi Bansod

*आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा ने किया नगर निगम में सभी विभागों का निरीक्षण*

Chunesh Sahu