hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

सरिया बरमकेला अंचल में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब,सुस्त नजर आ रही आबकारी व पुलिस विभाग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

सरिया बरमकेला अंचल में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब,सुस्त नजर आ रही आबकारी व पुलिस विभाग

 

सरिया:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरिया बरमकेला अंचल में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब का मामला सामने आया है जिले के सरिया बरमकेला क्षेत्र में आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते छोटे-छोटे पान ठेले गुमटी ढाबों व हर गांव में धड़ल्ले से बिक्री हो रही अवैध शराब और सरिया अंचल के देवगांव बोंदा, पंचधार,खैरगड़ी तो बरमकेला अंचल के भी बहुत से दर्जनों गांव जहां बेखौफ होकर अवैध शराब बेची जाती है जिस पर पुलिस विभाग के साथ-साथ आबकारी विभाग भी चुप्पी साधे नजर आ रही है जिसका खामियाजा आम जनों को भुगतना पड़ रहा है।

विदित हो कि शराब की अवैध बिक्री को लेकर कोई खास ठोस कदम नहीं उठाने के कारण हर जगह अवैध शराब की बिक्री होने लगी है। यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब सेवन करने वालों पर कोई उचित कार्यवाही नहीं होने से आम नागरिकों को असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है। यहां सरकारी शराब दुकान से ही सांठगांठ कर कई लोग ऊंची कीमत पर अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं जिस पर आबकारी विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी कोई रोकथाम नहीं की जा रही है।

 

जानकारी होने के बावजूद भी नहीं हो रही उचित कार्यवाही

आपको बता दें कि आबकारी व पुलिस विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं, और बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं जिसका खामियाजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं युवा वर्ग के लोग भी नसा के आदी होते जा रहे हैं। जिससे कई परिवार टूट रहे हैं आए दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही है जिसका विरोध भी कई बार कई जगह हो चुका है लेकिन अब तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

*मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ देसी पिस्टल बिक्री करने आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*  *आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक बिना नम्बर के अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस; मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मरीजों को बांटे फल*

Chunesh Sahu

लोक कला मंच सोनहा बादर चिटौद के लोक कलाकारों सहित ग्राम वासियों ने दिया पहलगाम आतंकी हमला मे शहीद हुऐ बेगुनाह भारतीय व वीर सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, जलाया पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला*

Chunesh Sahu

एफएलएन टीम एसआरजी प्रशिक्षक हमारे कबीरधाम डाइट के गौरव 

hindmedianews

धान की किस्म ष्विक्रम टी.सी.आर. बनी किसानों की पहली पसंद

Chunesh Sahu

नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण पहली प्राथमिकता: संतोष

Chunesh Sahu