hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यछत्तीसगढ़

नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण पहली प्राथमिकता: संतोष

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण पहली प्राथमिकता: संतोष

 

मुंगेली/- मुंगेली जिले में पहली बार नशा मुक्त यादव समाज अभियान को लेकर जिला यादव समाज मुंगेली कार्यक्षेत्र के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में पूरे मुंगेली जिले से युवा जन ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।

                इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार यादव मुंगेली ने कहा कि नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा इसी के साथ ही युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचाना और एक सशक्त और मजबूत समाज के निर्माण के लिए परिवेश तैयार करना एकमात्र उद्देश्य है। जिसके चलते विभिन्न संगठनों को मजबूत करना और उसमे नशा मुक्ति के विषय को समाहित कर समग्र रूप से आगे बढ़ाना शामिल है।

              इस अवसर पर उपस्थित पांच राज महासमिति के अध्यक्ष धनीराम यादव बुधवारा ने कहा कि यादव समाज में बढ़ता नशा का प्रचलन और इसमें संलिप्तता अत्यंत चिंता का विषय है। इससे शीघ्र अतिशीघ्र समाज को बाहर निकालना आवश्यक होगा। इसी कड़ी में नवागढ़ राज के गौंटिया देवीशंकर यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है और इसके लिए आयोजन को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं तथा आगे भी ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। तथा पांच राज महासमिति के उपाध्यक्ष एवं युवा नेता तथा समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि समाज के युवा एवं हर वर्ग को नशा को छोड़कर रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा को लेकर आगे चलना चाहिए। नशा परिवार ही नहीं पूरे समाज को खोखला कर देता है, इसलिए नशा से दूरी बनाना परिवार और समाज दोनों के हित में होगा। 

           इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान से जुड़ते हुए नवागढ़ राज के अंतर्गत धरमपुरा में निवास रत शिवराज यादव द्वारा शराब को पूर्ण रूप से छोड़ने तथा अन्य नशा को भी छोड़ने की बात कही, जिसका संकल्प उनके द्वारा प्रयागराज के पावन तीर्थ में लिया गया और उसके बाद से लगातार नशे से दूर हैं। जिसके लिए उनको पुष्पहार से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अवध यादव जी रोहरा एवं परदेसी यादव जी प्रतापपुर सहित अन्य सभी के द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

            उक्त कार्यक्रम में मंच से अनेक युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा अंत में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात एक संक्षिप्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में बहुत ही जल्द सदस्यता अभियान चलाते हुए समग्र रूप से युवा एवं बुजुर्गों को वरिष्ठ जनों को जोड़ते हुए यादव समाज जिला मुंगेली के जिला इकाई का गठन और मंदिर समिति सहित अन्य संगठित, संचालित संगठनों को विस्तृत आकार देने और वृहद सदस्यता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए पुन: बैठक करने एवं मंदिर में वरिष्ठ जनों को विशेष कार्यक्रम के तहत आकर्षक रूप में प्रसाद वितरण की योजना पर भी काम करने के लिए सहमति बनाई गई। जिसकी विस्तृत रूपरेखा आगामी बैठकों में संपूर्ण होगी।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 10 मई को आयोजित

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग निष्क्रिय,बाल विवाह रोकने में लाचार

hindmedianews

*अरुण साव जी की पहल से सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को करोड़ो रूपये की राशि मिलेगा वापस-बलराम गुप्ता* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने लोकसभा में उठाया था मामले को,केंद्र सरकार ने लिया निर्णय,निवेशकों ने कहा धन्यवाद अरुण साव जी*

Chunesh Sahu

समझौता या सच:झूठे केस में फंसाए गए युवक को न्यायालय से राहत,अब झूठी शिकायत करने वालों पर कौन लगाएगा अंकुश?

hindmedianews

*पनिका समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन…*

Chunesh Sahu

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव अब प्रश्नपत्र में बढ़ेंगे MCQ सवाल, छात्रों को मिलेगा नया अनुभव

Sakshi Bansod