hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः *मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई,….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः *मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई,….*

 

 

*2 लाख नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपी धराए….*

 

 

 

रायपुर. राजधानी पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 लाख प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त टैबलेट की कीमत 12 लाख आंकी जा रही है. वहीं सप्लायर और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. जिसका खुलासा एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने किया है.

 

 

बता दें कि, पुलिस सीएम बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस ने नशे के सौदागरों से 2 लाख नशीली टैबलेट जब्त किया है. जिसमें 1,57,400 नग स्पास्मों और 41,720 नग अल्प्राजोलम शामिल है. साथ ही पुलिस ने सप्लायर एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है.

 

 

आरोपियों के पास से जब्त टैबलेट की कीमत 12 लाख आंकी जा रही है. साथ ही घटना में प्रयुक्त आई 20 क्रमांक सीजी 04 के जे 8707, बुलेट क्रमांक सीजी 04 एल आर 3438 एवं एवेंजर क्रमांक सी जी 04 एम सी 3316 कीमती लगभग 8 लाख रुपये को भी जब्त किया गया है. पुलि ने मामले में 6 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है.

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की पिता रूक्कू खान उम्र 28 साल निवासी राजकुमार कॉलेज के सामने, थाना आजाद चौक रायपुर.

2. जे. भास्कर राव पिता जे. सम्पत राव उम्र 28 साल निवासी बंजारी नगर शितला मंदिर के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर.

3. रविन्द्र गोयल पिता गोपाल अग्रलवाल उम्र 46 साल निवासी सुपर स्वीट्स के पीछे, थाना पुरानी बस्ती रायपुर.

4. मुकेश कुमार साहू पिता चरण साहू उम्र 45 साल निवासी जिला दुर्ग.

5. मोहम्मद हसन पिता स्व. मोह. एहसान उम्र 58 साल निवासी शिवकमल मोवा, रायपुर

6. साहिल हसन पिता मोह. हसन उम्र 18 साल निवासी शिव कॉम्पलेक्स मोवा रायपुर.

 

जप्त सामग्री – 01. 1,57,400 नग स्पास्मों 02. 41,720 नग अल्प्राजोलम 03. आई-20 कार क्रमांक सी जी 04 के जे 8707 04. बुलेट क्रमांक सी जी 04 एल आर 3438 05. एवेंजर क्रमांक सी जी 04 एम सी 3316 ।

 

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ* *सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री श्री केदार कश्यप*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

वार्ड 2 के रहवासियों ने रखी मूलभूत सुविधाओं की मांग, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

hindmedianews

शासकीय प्राथमिक विद्यालय पडकीभाट में कराया गया न्योता भोज, बच्चो में दिखा उत्साह,

Chunesh Sahu

सिकोसा में देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण**

Chunesh Sahu

आपसी कलह का खौफनाक अंजाम: पिता ने बेटों संग लगाई गंगा में छलांग, दो मासूमों की गई जान , एक नसीहत, गलत कदम से पहले सोचें

hindmedianews