
विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में की गई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
धमतरी, सितम्बर 2022/विश्व हृदय दिवस पर आज जिला अस्पताल धमतरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार शिविर लगाया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुरे ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हृदय रोगों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है, क्योंकि दुनिया में हर साल लाखों लोगों की मृत्यु हृदय रोग से होती है। इस साल ’यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट’ की थीम पर यह दिन मनाया गया। दुनियाभर में किए जा रहे शोध व सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हो रहा कि आजकल कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। ऐसे में विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने हृदय के प्रति सतर्क करना है। दिल को हैप्पी और हेल्दी रखने
विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में की गई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
धमतरी, 29 सितम्बर 2022/विश्व हृदय दिवस पर आज जिला अस्पताल धमतरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच उपचार शिविर लगाया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुरे ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हृदय रोगों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है, क्योंकि दुनिया में हर साल लाखों लोगों की मृत्यु हृदय रोग से होती है। इस साल ’यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट’ की थीम पर यह दिन मनाया गया। दुनियाभर में किए जा रहे शोध व सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हो रहा कि आजकल कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। ऐसे में विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने हृदय के प्रति सतर्क करना है। दिल को हैप्पी और हेल्दी रखने के लिए लोग लाईफ स्टाइल में बदलाव कर नियमित खानपान सही करने तथा 30 साल की उम्र होने पर नियमित चिकित्सकीय सलाह से रक्तचाप, शुगर की जांच कराते रहने की सलाह दी गई है। बताया गया है कि आज कुल 163 लोगों ने जांच कराया, इनमें से ईसीजी 37, बीपी 41 और आरबीएस 29 लोगों का निःशुल्क जांच हुआ।
क्रमांक-113/744/सिन्हा
के लिए लोग लाईफ स्टाइल में बदलाव कर नियमित खानपान सही करने तथा 30 साल की उम्र होने पर नियमित चिकित्सकीय सलाह से रक्तचाप, शुगर की जांच कराते रहने की सलाह दी गई है। बताया गया है कि आज कुल 163 लोगों ने जांच कराया, इनमें से ईसीजी 37, बीपी 41 और आरबीएस 29 लोगों का निःशुल्क जांच हुआ।
चुनेश साहू 7049466638





