hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों को मिलने लगा है लाभ, समय और पैसे की हो रही है बचत गुर्दे के 11 मरीजों का 30 बार हुआ डायलिसिस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों को मिलने लगा है लाभ, समय और पैसे की हो रही है बचत

 

गुर्दे के 11 मरीजों का 30 बार हुआ डायलिसिस

 

मुंगेली 12 सितम्बर 2022// जिले में गुर्दे की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा जीवन दायिनी साबित हो रही है। मरीजों को डायलिसिस के लिए अब जिले के बाहर किसी अन्य अस्पताल के चक्कर नहीं लगाना नही पड़ रहा है। जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में ही अब उन्हें यह सुविधा मिल रही है। इससे मरीजों की समय और पैसे की भी बचत हो रही है। जिला चिकित्सालय में अब तक 11 मरीजों का 30 बार डायलिसिस किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय मुंगेली में 17 अगस्त से गुर्दे की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए 05 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट सुविधा शुरू की गई है। जिसका लाभ जिले के गुर्दे की समस्या से ग्रसित मरीजों को मिलने लगा है। जिला चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने पर मरीज भी काफी खुश हैं। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

अबेकस छात्रों का मनोबल बढ़ाने किया गया रोड शों….

Chunesh Sahu

आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रामकुमार बंजारे को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar

ग्राम पंचायत कचांदूर में जसवंत सिंह जी ने किया पेयजल समस्याओं की निराकरण

Chunesh Sahu

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

hindmedianews

*धमतरी मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम… मंडी में चल रहा अड़तियाराज….* *किसानों से ज्यादा व्यापारियों का माल जाम.. किसान परेशान…*

Chunesh Sahu

2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र लोकार्पण : भाजपा सरकार में हर घर सुविधाओं कामिल रहा लाभ 

hindmedianews