hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

गुरुवार 25 अगस्त को भारतीय फार्मेंसी शिक्षा के जनक कहे जाने वाले प्रोफेसर महादेवलाल श्रॉफ के 51 वे पुण्यतिथि के अवसर पर कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उनके स्मृति एवं विचार को आज के फार्मेसी शिक्षा मे योगदान को अध्ययनरत विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन प्रगति एजुकेशन सोसाइटी के संचालक माननीय श्री किशोर जादवानी एवं सचिव महोदय माननीय श्री हरजीत सिंह हुरा एवं कॉलेज के प्राचार्य माननीय डॉ सुरेंद्र सराफ उपस्थित हुए थेl कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय प्रोफेसर एम एल श्रॉफ जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं मालार्पण करने से हुई l
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि महोदय ने माननीय प्रोफ़ेसर एम एल श्राफ के जीवनी के बारे में एवं उसके संघर्ष एवं उनके फार्मेसी में योगदान के बारे में बच्चों के सामने अपना विचार रखे और विद्यार्थियों को आने वाले फार्मेसी में उज्जवल भविष्य को लेकर सुनिश्चित करते हुए कहा कि आपका भी कर्म इनके जैसे एक प्रभावशाली एवं कर्तव्यहित हो ।
इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों में से अनारदीप एवं योगेंद्र ने प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ की जीवनी के बारे में सभी को अवगत कराया । इसके साथ ही पीयूष वर्मा, विनय वर्मा, योगेंद्र साहू और अब्दुल अशफ़ाक ने अपने कॉलेज का अनुभव साझा किया l कार्यक्रम में रखी गयी प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ जी की तस्वीर बी. फार्म के छात्र सौरव मिश्रा के द्वारा बनाई गई थी जो की अद्भुत एवं कलात्मक रूप से बहुत ही कबीले तारीफ थी, जिसके लिए विद्यार्थि को प्रोत्साहित करने के लिए माननीय किशोर जादवानी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।

मुख्य अतिथियों को उपहार स्वरूप प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ जी की बनाई गई तस्वीर को भेट स्वरूप दिया गया ।
कार्यक्रम के अंत मे माननीय आशीष मजूमदार ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति अपने कुछ भावपूर्ण एवं साहसीय विचारों के माध्यम से
सभी को धन्यवाद कर कार्यक्रम की समाप्ति किया गया।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

hindmedianews

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है होली – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

*ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का स्वागत: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और महिला पार्षदों ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार*

Chunesh Sahu

स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, जल बचाओ मोर गांव मोर पानी महा अभियान यह ग्राम सभा कार्यक्रम रखा गया था 

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन* 

Chunesh Sahu