
*नूतन उच्च० माध्य० विद्यालय धमतरी में आयोजित किया गया यातायात कार्यशाला*
*छात्र – छात्राओं को दिया गया सड़क में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियम की जानकारी*
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है स्कूली बच्चों एवं नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक*
पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा , रक्षित निरीक्षक के.देव राजू के टीम के द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 16.07.2022 को नूतन उच्च० माध्य० विद्यालय धमतरी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया , जिसमें रक्षित निरीक्षक प्रभारी यातायात के देव राजू के द्वारा छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते बताया गया सुरक्षित यात्रा करने के लिए सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा हेतु यातायात नियम बनाए है , जिसे पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है , लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटना में बेताहशा वृद्धि यातायात नियमों के अनदेखा करने से हुई है । यातायात नियम हर व्यक्तियों के लिए बनाया गया है , जिसका पालन बहुत कम लोग ही करते है , ऐसे ही सावधानी के साथ नियमों का पालन करते हुए लोग सड़कों में यात्रा करें तो अपने साथ कई लोगों की जीवन सुगम बना सकते है ।
यात्रा के दौरान तेजगति से वाहन न चलाऐं , यातायात सिग्नल का पालन करें , वन – वे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाये , वन – वे में जिधर के लिए रास्ता बना है , उधर ही वाहन चलाए , बड़ी वाहन में ओव्हरटेक से बचे , सुरक्षित यू – टर्न ले , जल्दबाजी नही , आराम से निश्चित गति में वाहन चलाए , बताकर यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई ।
उक्त कार्यशाला में 200 स्कूली छात्र – छात्राए , शिक्षकगण एवं यातायात प्रभारी श्री के.देव राजू एवं यातायात से सउनि.मोहन निषाद एवं यातायात पुलिस उपस्थित रहे।
चुनेश साहू 7049466638





