hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से छुडाकर परिजनो के किया सुपुर्द, आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसयल रिमांड पर भेजा गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम/बोड़ला :   थाना बोड़ला जिला कबीरधाम में दिनांक 04/07/22 नाबालिग लड़की के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामला नबालिग बालिका से संबंधित होने तथा प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने पाये जाने पर थाना बोड़ला में गुम इंसान क्रमांक 19/22 एवं अपराध क्रमांक 196/22 धारा 363 भादवि कायम कर मामले के संबंध में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम तथा श्री जगदीश उइके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला को अवगत कराकर मामले के संबंध में उचित दिशा-निर्देश एवं मार्गनिर्देशन प्राप्त कर थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र द्वारा मामले की अपहृता एवं संदेही व्यक्ति के संबंध में जानकारी एकत्र कर अपहृता एवं आरोपी के दिगर राज्य महाराष्ट्र नागर बेलतरोड़ी में होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना बोड़ला से विशेष टीम गठित कर दिगर राज्य रवाना कर आसपास पतासाजी कर संदेही टिकेश्वर पटेल पिता भुख्रराम पटेल उम्र 20 साल निवासी नेउरगाँव खुर्द, थाना बोडला के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर दस्तयाब किया गया नाबालिग बालिका से विधिसंगत् पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने और जबरदस्ती मेरे साथ संभोग (बलात्कार) करना बताये जाने पर मामले में आरोपी के विरूध्द धारा- 366, 376(2)छ, भादवि0 4,6 पोस्को एक्ट जोडी गई आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बोडला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बलिराम महोबिया, आरक्षक तरुण पटेल, महिला आरक्षक मंजू निर्मलकर का विशेष योगदान रहा ।

संबंधित पोस्ट

 *आदि कर्मयोगी अभियान से Tribal Village Vision 2030 को मिलेगी गति* 

Chunesh Sahu

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर* *शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश* *बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह* *खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने 25 लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा* 

Chunesh Sahu

अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत

hindmedianews

ग्राम बरही के खोलडोंगरी वन आश्रम दर्री टोला जलाशय के ऊपर वृहद रूप से 200 फलदार वृक्ष कटहल का वृक्षारोपण किया गया।

Chunesh Sahu

अन्य संस्कृति की प्रभाव से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ह्रास न हो- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों हुए गिरफ्तार,थाना सिटी कोतवाली का मामला 

hindmedianews