hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

एकलव्य आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन अब 30 मई तक आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
एकलव्य आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन अब 30 मई तक आमंत्रित

धमतरी 24 मई 2022/ आदिवासी विकास विभाग के तहत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा छठवीं से 11वीं तक कालखण्ड आधारित अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित मानदेय (प्रति कालखण्ड) पर आधारित अतिथि शिक्षकों की व्यस्वस्था के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आगामी 30 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं के लिए अतिथि शिक्षक की सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से ही उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक को संबंधित विषय में स्नातकोत्तर एवं बीएड की उपाधि 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट परिसर में स्वयं उपस्थित होकर कर सकते हैं। यह भी बताया गया है कि अतिथि शिक्षकों का चयन वॉक इन इंटरव्यू पद्धति से किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि अतिथि शिक्षकों के लिए पूर्व में आवेदन 25 मई तक आमंत्रित किए गए थे, जिसकी तिथि में संशोधन किया है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…. मांग.. हड़ताल को लेकर बनाई गई रणनीति…*

Chunesh Sahu

वनांचल क्षेत्रों में अब होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधायक निधि से 10 पानी टैंकरों का किया शुभारंभ

hindmedianews

ज्ञान शील, विवेक से भरपूर विद्यालय सन राइस में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

hindmedianews

आधार कार्ड अपडेट कराने नए निर्देश जारी…

Chunesh Sahu

ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर जीवन का अभिन्न अंग बना गोधन न्याय योजना

hindmedianews

सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार की जांच अभी तक नहीं हो पाई, आखिर गलती किसकी है,  मामले मे बोलने से बच रहे है जिम्मेदार प्रबंधक

Chunesh Sahu