hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किया अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 103 महिलाओं को 5 लाख 15 हजार रूपए का किया चेक वितरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 19 मई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से नगर पंचायत बोड़ला के 103 विधवा एवं परितक्ता महिलाओं को लगभग 5 लाख 15 हजार रूपए चेक वितरण किया। प्रत्येक महिलाओं के लिए पांच-पांच हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। नगर पंचायत बोड़ला निवासी बेलाबाई साहू, दुरपति, सावना बाई, श्यामबाई, बिसन, चंद्रकला, चंद्रिका वैष्णव, कांति बाई, कुंतिबाई सहित सौकड़ों महिलाओं ने पांच-पांच हजार रूपए आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद दिए है।

महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधिवा महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं नहीं है। चेक वितरण के पश्चात मंत्री श्री अकबर ने गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।


वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला श्रीमती सावित्री साहू, पांडातराई श्री फिरोज खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री पीताम्बर वर्मा, श्री राजेश शुक्ला, श्री चोवराम साहू, श्री गोरे चंद्रवंशी, श्री नीलकंठ साहू, सुनीता हेमंत साहू, श्री विजय राजपूत, श्री परमेश्वर मानिकपुरी, सहित जनप्रतिनिधि, साहू समाज के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

विप्र भवन केदारबाड़ी में 15 लाख रुपए से निर्मित सर्वसुविधायुक्त दो कमरों का हुआ लोकार्पण

Sakshi Bansod

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

Chunesh Sahu

दरोगा था तो किया मर्डर,dsp बनने के बाद मिला सजा:26 साल तक चलता रहा केश

aakashbanjare

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 34 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव अभ्यर्थियों को हुआ चुनाव चिन्ह का आबंटन सिहावा विधानसभा क्षेत्र से 07, कुरूद विधानसभा क्षेत्र से 15, धमतरी विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

Chunesh Sahu

मुलाकात का दौर, Value Addition Unit शुरू कराने का सुझाव 

Chunesh Sahu

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

Chunesh Sahu