hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

योजनाबध्द तरिके से चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कबीरधाम  :  जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में प्रार्थी नैनसिंह मरकाम पिता सुखा सिंह मरकाम उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम कटंगी कलॉ थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम छ.ग. द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि दिनांक -14.05.2022 को रात्रि में मैं अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया था। रात्रि करीबन 11:15 बजे किसी चीज के बजने की आवाज से मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि गाँव का टेकसिह नेताम अपने एक साथी के साथ घर के अंदर घुसा था, तब मेरे द्वारा चिल्लाने पर टेकसिंह अपने साथी के साथ घर के पिछे के दरवाजे से भाग गया। जिस पर मेरे द्वारा घर के सामान को देखा गया तो घर के टीना के पेटी में रखे चांदी का पायल, चांदी का करधन, नगदी रकम 40,000/ रू. एवं टेबल में रखे 02 नग मोबाईल को चोरी कर ले गया था। कि रिपोर्ट पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 22/ 2022 धारा 457, 380, 34 भादवि कायम कर विवेचना पर लिया गया तथा उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार व उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा थाने में विशेष टीम तैयार कर आरोपियों के पता तलाश हेतू रवाना किया गया। जिस पर टीम को जल्द ही सफलता प्राप्त हुआ, और आरोपी को ग्राम कटंगी से टेकसिंह नेताम को पकडकर बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर दिनांक घटना समय को अपने साथी नारायण गोड निवासी मोहनपुर के साथ गाँव के नैनसिंह मरकाम के घर में पिछे के दरवाजा के संकल को खोलकर मकान के अंदर घुसकर टीना के पेटी में रखे चांदी की पायल, चांदी का करधन, नगदी रकम 40,000/ रू. एवं टेबल में रखे 02 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी किये नगदी रकम 40,000/ रू. एवं चांदी की पायल को गौकरण के खेत के बांस झाड में छुपा कर रखना तथा नारायण गोड द्वारा चांदी के करधन व दो नग मोबाईल को अपने पास रखना बताया, तथा आरोपी टेकसिंह नेताम पिता आजू राम नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन कटंगी कला के द्वारा चोरी किये नगदी रकम 40,000/ रू. एवं एक जोडी चांदी की पायल को पुलिस टीम के समक्ष प्रस्तुत करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।प्रकरण के एक अन्य आरोपी नारायण गोड निवासी मोहनपुर घटना दिनांक के बाद से फरार है। जिनकी पतासाजी हेतु विशेष टीम के द्वारा पतासाजी किया जा रहा है, तथा आरोपी टेकसिंह नेताम के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 16.05.2022 को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक मानकराम सोनकर, आरक्षक 503 संदीप पांण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

*नहर में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था घुमने…कांकेर जिले से आए थे घूमने, पढ़ने…*

Chunesh Sahu

धानसभा आम निर्वाचन 2023 शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काॅल सेंटर कक्ष  पूरे समय क्रियाशील

Chunesh Sahu

**उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले स्थानीय पत्रकार, विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा डीजीपी से बात कर समाधान का आश्वासन**

Chunesh Sahu

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

मदरसे में हुई हत्या :चौथी कक्षा में पढ़ रहा था बच्चा चाकू से गोदा हुआ बेंच के ऊपर मिला शव

hindmedianews