
*हिमानी देवांगन ने 96.50% के साथ ब्लॉक में प्रथम व जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया*
बालोद गुरूर… शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला के छात्रा कु हिमानी देवांगन पिता चिंताराम देवांगन ने दसवीं कक्षा की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में 96.50% अंक हासिल कर बढाया अपने विद्यालय और माता पिता का नाम गौरवान्वित किया है संस्था के प्राचार्य एस कौशिक ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि विगत वर्षों के रिकार्डों को मात देते हुए इस बार हिमानी ने उच्चतम अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है इस मुकाम को हासिल करने में स्वयं की मेहनत माता पुष्पा देवांगन पिता चिंताराम देवांगन का मार्गदर्शन और हमारे स्टाफ की विशेष भूमिका रही विद्यालय के शिक्षक जी आर साहू, एम के सेन, आर के साहू, डीएम साहू, डीके ठाकुर, शैलेंद्र सिन्हा ,के देशलहरे, पी आर साहू,एन के साहू सहित सभी शिक्षकों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं प्रदान किया।
चुनेश साहू 7049466638





