
गुरूर नगर पंचायत के पार्षदों ने अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का लगाया आरोप..
मुख्यमंत्री के बालोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर होगी बड़ी शिकायत.
बालोद. गुरूर… जिले के सबसे चर्चित नगर पंचायत गुरूर. वैसे तो अपने कारगुजारियों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहा है. चाहे राजनीति के क्षेत्र में हो या फिर निर्माण कार्यों में संलिप्तता के क्षेत्रः मे हो. एक एसा ही मामला सामने आया है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 मे एक व्यापारी के द्वारा अपने दुकान को डबल स्टोरी बनाया जा रहा है. स्थानीय पार्षदों ने. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंप कर अविलंब बंद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया है. पार्षदों के बताए अनुसार निर्माण कार्य को बिना पंचायत के अनुमति के बगैर बेखौफ होकर किया जा रहा है. वहीं पार्षदों ने प्रभारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है. जिसके चलते स्थानीय दुकान दार
द्वारा खुलेआम निर्माण किया जा रहा है. वहीं आरोप लगाते हुए पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 293 एवं 294 का उल्लंघन है. नोटिस के पालन नहीं होने की दशा में अवैध निर्माण निगम द्वारा हटाया जाएगा तथा इसके खर्च की वसूली भी निर्माण कर्ता से की जा सकती है..
चुनेश साहू 7049466638





