hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर 108 एंबुलेंस में कार्यरत ड्राइवर को मारी अज्ञात वाहन ने ठोकर मौके पर हुई मौत।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
सवाददाता – जोसेफ केरकेट्टा
रामानुजगंज। बुधवार की रात 9:30 बजे के करीब खाना खाकर मोटरसाइकिल से ड्यूटी में जा रहे 108 के चालक एवम ईएमटी को पीछे से आ रहे शराब के नशे में धुत युवक ने लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए अस्पताल के समीप टक्कर मार दिया जिससे मौके पर 108 चालक की मौत हो गई ,वही ईएमटी घायल हो गया, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 108 ड्राइवर संतोष मिंज ईएमटी मोहम्मद नसीम के साथ खाना खाकर वापस ड्यूटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे इसी दौरान अस्पताल के समीप अटल चौक के आगे पीछे से शराब के नशे में धुत लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए नंदू कुमार पिता शिवचद उम्र 18 वर्ष ग्राम लुर्गी के द्वारा जबरदस्त टक्कर मार दिया गया। जिससे संतोष मिंज के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं नंद कुमार एवं मोहम्मद नसीम भी घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोष के 11 माह का मासूम पुत्र एवं 6 वर्ष की पुत्री थी जिसके सिर पर से बाप का साया उठ गया। संतोष की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मचारियों में शोक की लहर है।
 जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाई अपनी ही जीवन से जंग हार गया।
 संतोष मिंज विगत 8 वर्षों से रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है उसके द्वारा सैकड़ों लोगों की 108 के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंचा कर बचाई है। दिन भर ड्यूटी कर रात में दुर्घटना में घायल संतोष अपनी जिंदगी से जंग हार गया।

संबंधित पोस्ट

राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को लेकर आज से फिर शुरू हुआ मुंगेली कांग्रेस का पद यात्रा

Chunesh Sahu

*10 सितंबर को देश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थनों पर मनाई जाएगी ओ.बी.सी. दिवस :- अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू*

Chunesh Sahu

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग के लिए, दीपक यादव को मिला सम्मान

hindmedianews

हवन व भंडारा के साथ शीतला में हाथी घोड़ा की प्राण प्रतिष्ठा ,,,ग्राम कोड़ेवा में हुआ भव्य आयोजन

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu