hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*नहर में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था घुमने…कांकेर जिले से आए थे घूमने, पढ़ने…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*नहर में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था घुमने…कांकेर जिले से आए थे घूमने, पढ़ने…*

छत्तीसगढ़/धमतरी:-
छत्‍तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक का शव नहर से मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ घुमने गए युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने पता तलाश की। युवक के दोस्त उसके संबंध में अलग-अलग जानकारी देते रहे। पुलिस व गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगाई गई। देर शाम युवक का शव रूद्री बैराज से निकलने वाली नहर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांकेर के कोदगांव भावेश देवांगन (20) शनिवार सुबह दस बजे अपने मित्र यशवर्धन निवासी संजय नगर कांकेर और उमाशंकर निवासी सिंगारभाट के साथ कोदागांव से मोटर साइकिल पर निकाला था। तीनों दोस्त धमतरी पहुंचे थे। यहां वे अपनी रिया नाम की फ्रेंड से मिले, जो कांकेर की रहने वाली है और धमतरी में कोचिंग कर रही है। इसी दौरान उनके दो और मित्र विकास निवासी कांकेर और एक अन्य युवक यानिस भी वहां आए। कुछ देर बातचीत के बाद पांचों दोस्त रूद्री बैराज से निकलने वाले नहर में चले गए। शनिवार रात तक भावेश के वापस घर नहीं लौटने के बाद उसके स्वजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। मोबाइल बंद होने के कारण भावेश के स्वजनों ने पता तलाश शुरू की और उसके साथ गए दोस्तों से संपर्क किया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि स्वजनों ने द्वारा संपर्क करने पर उसके मित्रों ने बताया कि वह अपने मोटर साइकिल से कांकेर की ओर आ रहा था। रास्ते में वह पिछड़ गया था। जिसके बाद वे घर लौट आए थे। लेकिन अगले दिन सुबह उसके मित्रों ने बताया कि भावेश नहर के पानी में कुद गया था।

घटना के वे सभी डर गए थे और वहां से भाग गए। जिसके बाद उन्होंने भावेश की मोटर साइकिल को चारामा व धमतरी के बीच टोल प्लाजा के छोड़ दिया और कांकेर आ गए। उक्त जानकारी मिलने के बाद भावेश के स्वजन रूद्री पहुंचे और पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कांकेर पहुंची थी और लापता युवक की पता तलाश के लिए दोनों युवकों को साथ लेकर गई थी। नहर में पुलिस के गोताखोंरों द्वारा खोजबीन के बाद देर शाम भावेश का शव नहर से निकाला जा सका।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

तुलसी राम कौशिक को मुख्यमंत्री के निजी सचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई* *⚡धोबी समाज में हर्ष*

Chunesh Sahu

रेत के अवैध परिवहन के लेकर विधायक उतरे सड़क पर, लेकिन हो गई उन्ही की किरकिरी!

Chunesh Sahu

मरीजों में शासकीय अस्पताल के प्रति बढ़ रही रुझान ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में लोगों को मिल रहा हर संभव मदद 

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

Sakshi Bansod

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः *मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई,….*

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ कंपटीशन का आयोजन

hindmedianews