hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

मरीजों में शासकीय अस्पताल के प्रति बढ़ रही रुझान ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में लोगों को मिल रहा हर संभव मदद 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
संवाददाता~अजय जांगड़े
पंडरिया: कबीरधाम जिले के खण्ड चिकित्सालय में आम मरीजों, मातृत्व व शिशु का हर संभव प्रयास कर सही उपचार तथा देखभाल किया जा रहा है, कुपोषित बच्चे की पोषण आहार के लिए हर संभव खाद्य पदार्थ तथा दवा, स्वच्छता भरी माहौल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है वहीं चिकित्सालय प्रबंधन सहित चिकित्सक स्टाफ भी अस्पताल में इलाज कराने आए सभी मरीजों और गर्भवती माताओं, बहनों की भी आदर सम्मान के साथ व्यवहार देते हुए उनके समस्याओं का निदान चिकित्सीय उपचार तथा मानसिक व्यवहार के द्वारा हर संभव किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में ओपीडी मेडिकल के अलावा  प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र भी है जहां मरीजों को सस्ती दरों में दवा कराई जा रही है।

पंडरिया स्थित एक मात्र इस 50 बिस्तर शिशु एवं मातृत्व अस्पताल में 22 फरवरी से महिला एवं पुरुष की टी टी यानी नसबंदी ऑपरेशन का विशेष शिविर चल रहा है जो पूरे मार्च माह तक संचालित रहेगी जिसके लिए हितग्राही अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र तथा मितानिनों के माध्यम से अथवा स्वयं अपने अभिभावक के साथ आकर नसबंदी ऑपरेशन करा सकते हैं।

स्वच्छता और व्यवहार के कारण आज कल शासकीय अस्पताल पंडरिया में लोगों भीड़ लगी रहती है वर्तमान समय में जिला प्रशासन जिलाधीश जन्मेजय महोबे के निर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मुखर्जी के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वप्निल तिवारी अपने अधिकारियों व सीनियर अधिकारियों का आदेश निर्देश को बखूबी निभा रहे हैं जो अस्पताल परिसर में आने पर वास्तविक रूप से जाना जाया जा सकता है वास्तविक रूप से राज्य सरकार की समस्त स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं लोगों को प्राप्त हो रही है। डॉक्टर स्वप्निल तिवारी के द्वारा किए जा रहे कार्य वास्तविक में सराहा जानें योग्य है । बहुत कम समय और मुश्किलों से भरी माहौल में एक बहुत शांति अनुकूल वातावरण में अस्पताल परिसर को बखूबी संचालन किया जा रहा है से पहले पंडरिया चिकित्सालय एक रेफर सेंटर बन कर रह गया था जो आज की स्थिति में 90 % उपचार यहीं पर हो जाता है जबकि अगर पिछला आंकड़ा निकाले तो रेफर सेंटर के अलावा कुछ नहीं रह गया था।
लगातार सही समय पर सही इलाज हो जाने पर शासकीय अस्पताल पंडरिया में मरीजों की संख्या काफी हद तक बढ़ी नजर आ रही है लोगों में एक आशा और उम्मीद जाग उठी है की अब सबसे पहले शासकीय अस्पताल में ही इलाज कराया जावे क्योंकि अस्पताल परिसर बहुत ही साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ इलाज भी सही समय पर हो रहा है सबको एक समान सम्मान के साथ इलाज किया जा रहा है ।
समय ~ समय पर विधायक ममता चंद्राकर क्षेत्र क्रमांक 71 के द्वारा भी किया जाता है,अस्पताल परिसर का निरीक्षण व मरीजों से करते हैं भेट मुलाकात , गांव~ गांव में सरकार की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है पंडरिया तहसील अंतर्गत लोगों की स्वास्थ्य को लेकर काफी हद तक अपनी मेहनत कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें उनके कार्यों को लेकर नकारा नहीं जा सकता। 
बहुत ही शीघ्र पंडरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनो ग्राफी की मशीन एवं डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने वाली है जिससे क्षेत्र के लोगो को काफी हद तक इलाज कराने में राहत मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों और गांवों को जनमन की योजना का लाभ मिले – कलेक्टर  

hindmedianews

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 अत्यंत जर्जर बच्चों को बैठने में हो रही दिक्कत ग्राम भूसरेंगा

Chunesh Sahu

अवैध कब्जे को लेके बोड़ला तहसील कार्यालय का चक्कर लगा कर परेशान युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार

hindmedianews

*CG कोरोना ब्रेकिंग:* 3318 नये मरीज, 10 की मौत… दुर्ग, जांजगीर चांपा, बिलासपुर में मिले इतने मरीज़… देखें जिलेवार आंकड़े

Chunesh Sahu

किसान पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर बेचने के इच्छुक किसानों को

Chunesh Sahu

बर्ड सर्वे की तैयारी जोरों पर

hindmedianews