hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

तुलसी राम कौशिक को मुख्यमंत्री के निजी सचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई* *⚡धोबी समाज में हर्ष*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गुरुर राज*

  बालोद गुरुर ,, धोबी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कांसाबेल जशपुर निवासी तुलसीराम कौशिक को राज्यपाल के निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी की है। श्री कौशिक के नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के धोबी समाज में हर्ष की लहर है। बालोद जिला गुरुर राज के अध्यक्ष जगजीवन निर्मलकर ,प्रवक्ता, खिलानंद नागे,जानकारी देते हुए बताया- अति शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के अध्यक्षता में एक भव्य आयोजन राजधानी के नातिन धोबिन दाई परिसर बोरिया खुर्द में किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा को आमंत्रित कर अभिनंदन किया जाएगा। समाज ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार माना है, आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से रायपुर महानगर के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष बोधी राम निर्मलकर, संरक्षक धरमलाल निर्मलकर, नीलू निर्मलकर, धरसीवा परिक्षेत्र के सचिव हरिश्चंद्र निर्मलकर, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष जगमोहन निर्मलकर, दुर्ग जिला अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, युवा अध्यक्ष पवन निर्मलकर, समाज के प्रवक्ता अमन निर्मलकर, महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष मैंना निर्मलकर, दुर्ग के अध्यक्ष राम बाई निर्मलकर, मदन पटेल, महावीर कर्स, जांजगीर युवा जिला अध्यक्ष ललित बरेट आदि शामिल है।

संबंधित पोस्ट

थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त

rakeshbhaskar

*नहर में मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था घुमने…कांकेर जिले से आए थे घूमने, पढ़ने…*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य कूडो रेफरी ट्रेनिंग कैंप में कबीरधाम के कोच खिलाड़ियों का चयन

hindmedianews

पशु पालकों और आवारा मवेशी के कहर से किसानों का सब्र टूटा,थाना व नगर पालिका परिषद को सौंपा चेतावनी पत्र

hindmedianews

हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Sakshi Bansod

पंडरिया सहित जिले के गन्ना उत्पादक किसान 23 को भरेंगे हुंकार।

hindmedianews