hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जिस हाथी ने धमतरी में मचाया था खूब उत्पात और 5 लोगो को रौंदकर उतार दिया था मौत के घाट….हाथी की हुई दर्दनाक मौत….पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिस हाथी ने धमतरी में मचाया था खूब उत्पात और 5 लोगो को रौंदकर उतार दिया था मौत के घाट….हाथी की हुई दर्दनाक मौत….पढ़िए पूरी खबर…

 

छत्तीसगढ़/गरियाबंद:-
धवलपुर वन परिक्षेत्र के सिकसार डुबान क्षेत्र में मंगलवार को एक हथनी की मौत हो गयी है. यह वही हथनी है जिसने धमतरी जिले में 5 लोगों को रौंदकर मार डाला था. कई दिनों से भूखे रहने की वजह से हथनी की मौत होने की बात कहीं जा रही है…

हथनी की मौत की खबर सुनकर वन विभाग के आला अधिकारी और डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची. डीएफओ मयंक अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह वही हथनी थी जिसने धमतरी में खूब उत्पात मचाया और 5 लोगो को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया था. तीन दिन पहले ही यह हथनी गरियाबंद जिले में पहुंची थी. कल उसकी सिकसार डुबान क्षेत्र में मौत हो गयी है.

 

डॉ राकेश वर्मा ने हथनी की मौत के कारणों का खुलासा करते हुए बताया कि उसके मुंह मे छाले और मूत्राशय एरिया में संक्रमण देखा गया है. मुंह मे छाले होने के कारण शायद वह कई दिनों से खाना नही खाई जिसकी वजह से वह बहुत कमजोर हो गयी और अंत मे उसकी मौत हो गयी. संक्रमण को भी डॉक्टर ने मौत का कारण माना है. हालांकि, हथनी की मौत के असली कारण आज पोस्टमार्डम के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है.

बता दें कि जिले में यह हाथियों की मौत का तीसरा मामला है.

इससे पहले भी इसी वन परिक्षेत्र और आमामोरा में एक-एक हाथी की मौत हो चुकी है. हर बार ऐसे कारण सामने आए है, जिन्हें समय रहते यदि सुधारा जा सकता था और हाथियों को मौत से बचाया जा सकता था. इस बार भी यदि हथनी को समय रहते इलाज मिल गया होता तो शायद उसे बचाया जा सकता था.

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*कोरोना ब्रेकअप…* 1292 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4180 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। *देखिए मेडिकल बुलेटिन…*

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही माता शीतला मंदिर में मनाया गया माता जुड़वास, सैकड़ो भक्तों ने पूजा अर्चना कर माता से मंगा आशीर्वाद

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी का आगमन रहा राजनीतिक चेतना का नया अध्याय

hindmedianews

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

hindmedianews

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान: हडगहन में तिरंगा रैली का आयोजन**

Chunesh Sahu

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

rakeshbhaskar