hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

1 अप्रैल 2022 को युवा स्टार सेवा समिति ने अपने प्रथम वर्ष सफलतापूर्ण होने की उपलक्ष में युवा स्टार सेवा समिति द्वारा संग्राम चौक खरतुली में स्थापना दिवस मनाया गया ! जिसमें अतिथि के रूप ग्राम पंचायत खरतुली के सरपंच माननीय श्री दिनेश सिन्हा जी , साथ में श्री फिरतू नेताम जी , श्री रामसिंग सिन्हा जी , श्री खेमराज साहू जी , श्री धनंजय साहू जी ,उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम में भारत माता की महा आरती महा आरती के साथ पुष्प माला एवं श्रीफल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान के साथ बुजुर्गों का श्रीफल पुष्पा चंदन से सम्मान किया गया साथ ही युवा स्टार सेवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों एवं बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया । इसी क्रम में सरपंच महोदय जी द्वारा युवा स्टार सेवा समिति को संबोधन करते हुए युवाओं के कार्य की सराहना की साथ ही आगे निरंतर पढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया । समिति के संयोजक उमेश्वर नेताम ने पूरे समिति के विगत वर्षों में किये गाये कार्यक्रमों का वर्णन करते हुए सभी को अपने समिति के आगामी उद्देश्य से अवगत कराया गया । युवा स्टार सेवा समिति के निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे सदस्यों का चयनित कर समिति द्वारा युवा स्टार अवॉर्ड 2021 22 से सम्मानित किया गया जिसमें यशवंत सिन्हा तत्पश्चात समिति के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए युवा स्टार अवॉर्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया जिसमें यशवंत सिन्हा , वेद प्रकाश साहू , आगेश कुमार साहू के साथ में तीन और सदस्यों को सम्मानित किया गया । जिसमें कामदेव साहू , फलेंद्र सिन्हा हरीश नेताम थे । सम्मानित हुए यशवंत कुमार सिन्हा ने आपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उसने इस समिति में जुड़ कर उन्होंने अपने जीवन में क्या-क्या सीख मिली इसके बारे में विस्तार से बताया । जिसमें कामदेव साहू , फलेंद्र सिन्हा ,हरीश नेताम , कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीण जनों को मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी का समिति के संयोजक उमेश्वर नेताम एवं अध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हिरेंद्र कुमार साहू समिति सचिव , रवि ठाकुर , नानू ठाकुर , हरेराम नेताम , रुद्रकांत साहू , नीलकंठ साहू , द्रोण कुमार साहू , हेमलाल साहू , फिरोज साहू, अन्य ग्रामीण जन उपस्थितथे ।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

राईस मिल में सेंध: सीसीटीवी बंद कर लाखों के चावल पर किया हाथ साफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

Chunesh Sahu

कबीरधाम में डिजिटल शिक्षा क्रांति का वनांचल तक विस्तार स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न. प्रदर्शन मे शामिल भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किया प्रहार..

Chunesh Sahu

सोमनापुर नया में किया गया वृहद रूप से वृक्षारोपण

hindmedianews

कबीरधाम में पुलिस की सख्ती, होटल-लॉज और ढाबा संचालकों को दिए कड़े निर्देश, “समाधान एप्प” के उपयोग पर जोर

Sakshi Bansod