hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

जनता कांग्रेस ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं किसानों की परेशानियों के सम्बंध में कबीरधाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता ~ अजय जांगड़े

छत्तीसगढ़/कबीरधाम :  जनता कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं किसानों की परेशानियों के सम्बंध में माननीय कबीरधाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में यह अवगत कराया गया है कि विगत 2 वर्षों से शेयर धारकों को शक्कर नहीं दिया जा रहा है जिसे शीघ्र प्रदान करें का भी अपील किया गया साथ ही विगत 17 सालों से कार्यरत मजदूरों को कारखाने से निकाला जा रहा है , अपने मांगो को रखते हुए पुराने मजदूरों को न हटाया जाने का अनुरोध किया गया ।

वहीं  शक्कर कारखाना मेन्टेनेंस की लाखों की राशि का बदरबाँट किया जा रहा है । लाखों की राशि मेन्टेनेंस के लिए शासन  की ओर से आती है परंतु मेंटेनेंस न होने की वजह से कारखाना जर्जर होता जा रहा है जिसे जल्द से जल्द सुधार कार्य करवाकर मेंटेनेंस किए जानें को कहा गया । तथा मजदूर और शेयर धारकों के लाभांश की राशि शीघ्र प्रदान की जाए तथा शक्कर कारखाना प्रबंधन और यूनियन की बीच सहमति बनी थी कि हर महीने 7 तारीख को वेतन देने का निर्णय लिया गया था परंतु विगत 2 वर्षों से मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है ।

इन सभी मांगों का ज्ञापन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा कबीरधाम कलेक्टर को दिया गया है, और उनसे मांग की गई है कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया जानें और इन मांगों को शासन को अवगत कराए जाने का अपील किया गया ।

 

संबंधित पोस्ट

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

hindmedianews

पण्डरिया में बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर नहर लाइनिंग, किसानों में आक्रोश कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और ब्याज की मांग

Sakshi Bansod

भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथो लैब से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को मिली स्वास्थ्य जांच की सुविधा

hindmedianews

 *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कला ध्रुव को प्रेरणादायक कार्य हेतु किया गया सम्मानित* । भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।*

Chunesh Sahu

ख़बर का असर..* *अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम प्रशासन का बुल्डोजर….* *आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही…*

Chunesh Sahu

BIG BREKING *जमीन विवाद के चलते सब्बल मार कर हत्या…. इलाके में सनसनी….*

Chunesh Sahu