hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतीरोजगारवीडियोव्यापार

दांत हो रहे हैं खराब तो अब आपको घर बैठे डॉक्टर्स बताएंगे उपचार, बस करना होगा यह काम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली:
कोविड-19 (COVID-19) महामारी के बीच सुरक्षित इलाज मुहैया कराने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री (एफओडी) रोगियों को उनके घर से ही टेलीफोन से बातचीत के जरिए दंत चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने जा रही है. जामिया (Jamia) के दंत चिकित्सा संकाय में मरीजों के लिए 16 जुलाई से टेली-परामर्श सेवा (फोन के जरिये परामर्श) शुरू की जाएगी. यह नंबर व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध है. दंत चिकित्सक द्वारा कहे जाने पर रोगी अपने दंत रोग की तस्वीरें व्हाट्सएप पर साझा कर सकेंगे और फोन पर ही आपको उपचार बता दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में बच्चों की आंखों को संक्रमण से ऐसे बचाएं

विश्वविद्यालय ने कहा कि दंत चिकित्सा संकाय मरीजों को दंत चिकित्सा संबंधी चिकित्सा सुविधा सुरक्षित तरीके से उनके घर पर ही देगा. जामिया प्रशासन ने कहा, ‘इन दिनों फैले कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर, इस सेवा से रोगियों को बहुत राहत मिलेगी. ये सेवाएं, रविवार और अन्य छुट्टियों को छोड़कर, 16 जुलाई से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्ताह के सभी दिनों उपलब्ध होंगी. इसके लिए मोबाइल नंबर 91-8595842391 है.’

इस नंबर पर व्हाट्सएप भी उपलब्ध है. मरीज डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए इस नंबर पर अपनी समस्या की तस्वीर भी भेज सकते हैं. विश्वविद्यालय ने कहा, ‘संकाय सभी मरीजों खासतौर पर अन्य बीमारियों का सामना कर रहे बुजुर्गों एवं बच्चों की दंत स्वास्थ्य संबंधी इलाज उपलब्ध कराएगा, क्योंकि उन्हें दंत चिकित्सक के पास जाने पर कोविड-19 महामारी का सबसे अधिक खतरा है.’ विश्वविद्यालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच इस सेवा से मरीजों को बहुत लाभ होगा.

संबंधित पोस्ट

वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

Admin

ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान पर परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक

aakashbanjare

वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई  ,,, टीम बनाकर जिले के अलग अलग मार्गों से लकड़ी से भरे 8 ट्रैक्टर पकड़े

Chunesh Sahu

*सतत् जनता का आशीर्वाद लेने जारी है जनसंपर्क….* हमर राज पार्टी ने बढ़ाई टेंशन…. पार्टियों को साइड कर.. ले रहे चुनावी दिलचस्पी

Chunesh Sahu

शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में एनएसयुआई ने फूंका शिक्षा व उपमुख्यमंत्री मंत्री का पुतला

hindmedianews

वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर की हत्या ,पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण।

Chunesh Sahu